A woman mysteriously disappeared from the jute mill area of Raigarh; her husband lodged a missing complaint at the police station.
____सारंगढ़ के हिर्री ग्राम का रहने वाला है परिवार, गांधीनगर में किराए के मकान में रहकर करते हैं मजदूरी,,,
रायगढ़-सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- औद्योगिक नगरी रायगढ़ के जूटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांधीनगर (काशीराम चौक) इलाके से एक महिला के रहस्यमयी ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। महिला बीते 15 मई की सुबह काम पर जाने के लिए निकली थी, जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। पीड़ित पति की शिकायत पर जूटमिल पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

काम पर छोड़ने के बाद से लापता :-
मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम हिर्री (थाना सारंगढ़) के निवासी भारत जोल्हे (पिता रामनारायण जोल्हे, उम्र 50 वर्ष) पिछले करीब 5 महीनों से अपनी पत्नी परमेश्वरी जोल्हे के साथ रायगढ़ के जूटमिल थाना अंतर्गत काशीराम चौक, गांधीनगर में किराए का मकान लेकर रह रहे हैं। भारत जोल्हे शहर में सेंट्रिंग मिस्त्री का काम करते हैं, वहीं उनकी पत्नी परमेश्वरी जोल्हे भी परिवार की आर्थिक मदद के लिए रोजी-मजदूरी का काम करती थीं। उनके बच्चे गांव (हिर्री) में ही रहकर पढ़ाई कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि परमेश्वरी प्रतिदिन काम की तलाश में लेबर चौक (शनि मंदिर) जाया करती थी। रोजाना की तरह बीते शुक्रवार, 15 मई 2026 की सुबह करीब 8:00 बजे भारत जोल्हे ने अपनी पत्नी परमेश्वरी को मिनीमाता चौक के पास छोड़ा और खुद अपने काम पर चले गए।
रिश्तेदारों और लेबर चौक में की खोजबीन :-
शाम को जब भारत अपने काम से वापस घर लौटे, तो पत्नी परमेश्वरी घर पर नहीं थी। देर रात तक जब वह वापस नहीं आई, तो अनहोनी की आशंका से घबराए पति ने मिनीमाता चौक, लेबर चौक और आसपास के मोहल्ले में उसकी काफी खोजबीन की। इसके साथ ही गांव और अन्य सभी रिश्तेदारों को भी फोन कर पता लगाया गया, लेकिन परमेश्वरी का कहीं कोई सुराग नहीं मिला।
पुलिस ने शुरू की तलाश, परिजनों ने की अपील :-
लगातार तीन दिनों तक अपने स्तर पर हर संभावित जगह पर ढूंढने के बाद, थक-हारकर पीड़ित पति ने 18 मई 2026 को जूटमिल थाने पहुंचकर मामले की लिखित सूचना दी और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आवेदन लेकर महिला की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है और लेबर चौक व मिनीमाता चौक के आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
पहचान और संपर्क सूत्र :-
लापता महिला का नाम परमेश्वरी जोल्हे है। यदि किसी भी व्यक्ति को इस महिला के संबंध में कोई भी जानकारी या सुराग मिलता है, तो वे तुरंत जूटमिल पुलिस थाने को सूचित कर सकते हैं या पीड़ित पति भारत जोल्हे के मोबाइल नंबर 7974254504 पर संपर्क कर जानकारी साझा कर सकते हैं। आपकी एक छोटी सी मदद एक परिवार को उसका खोया हुआ सदस्य वापस दिला सकती है।
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️भ्रष्ट्राचारियों को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
