सारंगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ :-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कार्यक्रम में लगे शासकीय वाहन ने 6 लोगों को कुचला हालत गंभीर,,,,

Sarangarh Breaking News: – Government vehicle engaged in Chief Minister Bhupesh Baghel’s program crushed 6 people in critical condition,,,,

सारंगढ़ :- सारंगढ़ से लगभग 11 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत ग्वालिनडीह में उस समय हड़कंप मच गया जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम में लगे शासकीय वाहन के द्वारा 6 लोगों को बेरहमी से कुचल दिया गया।

शासकीय वाहन के द्वारा इतनी तेज रफ्तार से छह लोगों को रौंदा गया कि छह व्यक्तियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।जिन्हें 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेजाया गया है ।

मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ सारंगढ़ एनएच मार्ग पर यह सड़क हादसा हुआ है ।

सूत्रों के मुताबिक दो बाइक में सवारो को सीएम कार्यक्रम में आ रही शासकीय वाहन ने ठोकर मारी है ।

जिसके चलते खतरनाक सड़क हादसे में 6 लोगो की हालत गंभीर बताई जा रही है ।हालांकि अभी आहतों की पहचान नही हुई है सारंगढ़ पुलिस मौके पर पहुच जांच में जुट गई है ।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular