सच की आवाज़ दबाने की साजिश के खिलाफ सारंगढ़-बिलाईगढ़ में फूटा आक्रोश: ABPSS ने एसपी को सौंपा ज्ञापन,,,,

Outrage erupted in Sarangarh-Bilaigarh against the conspiracy to suppress the voice of truth: ABPSS submitted a memorandum to the SP.

___सरगुजा से लेकर पूरे प्रदेश में पत्रकारों को डराने-धमकाने और चरित्र हनन का आरोप,,,
___जिलाध्यक्ष नरेश चौहान बोले— “कलम पर पाबंदी लगाने वाले सुन लें, सच बिकेगा नहीं और कलम झुकेगी नहीं”
___डीजीपी और एसपी से माफिया सिंडिकेट पर नकेल कसने व पुख्ता सुरक्षा देने की मांग,,,

🖊️🖊️🖊️“कलम का बादशाह”🖊️🖊️🖊️

सारंगढ़-बिलाईगढ़:- प्रशासनिक अव्यवस्था, घोटालों और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाने वाले पत्रकारों पर बढ़ते हमलों और संगठित ट्रोलिंग के विरोध में कलमकारों ने मोर्चा खोल दिया है। सरगुजा और अंबिकापुर में सच उजागर करने वाले पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और डिजिटल एक्टिविस्टों के चरित्र हनन के विरोध में ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ (ABPSS) सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला इकाई ने पुलिस अधीक्षक (SP) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन की प्रतिलिपि पुलिस महानिदेशक (DGP), नवा रायपुर को भी भेजी गई है।

Outrage erupted in Sarangarh-Bilaigarh against the conspiracy to suppress the voice of truth: ABPSS submitted a memorandum to the SP.

सवालों के बदले चरित्र हनन की साजिश:- नरेश चौहान

ज्ञापन सौंपते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि जब तंत्र विफल होता है, तब पत्रकार जोखिम उठाकर सच सामने लाता है। आज स्थिति यह बन गई है कि तथ्यों पर जवाब देने के बजाय पत्रकारों के मान-सम्मान को चोट पहुँचाने के लिए सोशल मीडिया पर पेड ट्रोलिंग और धमकियों का सहारा लिया जा रहा है।

उन्होंने हाल ही में सहायक प्राध्यापक एवं सामाजिक एक्टिविस्ट अकिल अहमद अंसारी के पत्र का हवाला देते हुए कहा कि सच बोलने वालों को मानसिक और सामाजिक रूप से तोड़ने के लिए संगठित गिरोह सक्रिय किए जा रहे हैं। उन्होंने दो-टूक कहा, “सारंगढ़-बिलाईगढ़ की धरती अन्याय के खिलाफ हमेशा खड़ी रही है; हम कलमकारों के सम्मान और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेंगे।”

संगठन की तीन प्रमुख मांगें ,:-

​ज्ञापन के माध्यम से समिति ने प्रशासन के समक्ष स्पष्ट मांगें रखी हैं:

  1. माफिया व सिंडिकेट की उच्चस्तरीय जांच:– पत्रकारों और एक्टिविस्टों को टारगेट करने वाले असामाजिक तत्वों, भू-माफियाओं और संगठित गिरोहों को चिन्हित कर निष्पक्ष व त्वरित जांच की जाए।
  2. सुरक्षा की गारंटी:– भ्रष्टाचार के खिलाफ निडर पत्रकारिता करने वाले मीडियाकर्मियों को भयमुक्त वातावरण और पर्याप्त सुरक्षा दी जाए।
  3. फेक नैरेटिव व ट्रोलिंग पर सख्त कार्रवाई:– सोशल मीडिया पर चरित्र हनन करने, परिवारों को घसीटने और धमकियां देने वालों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में सीधी कानूनी कार्रवाई हो।

प्रदेश स्तर पर भी लामबंदी :-

इस मामले को लेकर बिलासपुर में भी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश प्रताप सिंह परिहार, राष्ट्रीय पदाधिकारी अमित संतवानी और उत्पल सेनगुप्ता के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया है। प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा से हस्तक्षेप की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि सच लिखने वालों की रक्षा के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो पूरे प्रदेश में पत्रकार सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमुख पदाधिकारी रहे उपस्थित :-

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में एसपी कार्यालय पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष नरेश चौहान के साथ कोषाध्यक्ष पिंगध्वज खांडेकर, सारंगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष समीप अनंत, बिलाईगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष युवराज निराला, कोसीर ब्लॉक अध्यक्ष गुलशन लहरे, ब्लॉक उपाध्यक्ष शंभु पटेल, ब्लॉक महासचिव तुलसीदास महंत और संतोषी तेंदुलकर प्रमुख रूप से मौजूद रहे। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि तंत्र ने समय रहते कार्रवाई नहीं की, तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।

✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️भ्रष्ट्राचारियों को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular