An alleged fraud of 80 lakh rupees in the name of “Nari Raksha Samman Nidhi”! More than 60 women reached the police station and demanded an FIR.,,,
____माइक्रोफाइनेंस कंपनियों से ऋण दिलाकर रकम दोगुनी करने का झांसा, अब किस्तें भरने को मजबूर हैं पीड़ित महिलाएं,,,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- सारंगढ़ जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ग्वालिनडीह की लगभग 60 पीड़ित महिलाओं ने गांव के निवासी दिनेश बंजारे एवं उनकी पत्नी उत्तम बंजारे पर “नारी रक्षा सम्मान निधि योजना” के नाम पर लगभग 80 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित महिलाओं ने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपकर आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने, कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा उनकी राशि वापस दिलाने की मांग की है।

पीड़ित महिलाओं के अनुसार :- आरोपियों ने उन्हें विश्वास दिलाया कि यदि वे विभिन्न माइक्रोफाइनेंस कंपनियों से अपने नाम पर ऋण लेकर पूरी राशि उन्हें सौंप देंगी, तो उस धन का निवेश कर रकम दोगुनी कर दी जाएगी। महिलाओं का आरोप है कि उन्हें यह भी आश्वासन दिया गया था कि पहले 24 माह तक बैंक की पूरी ऋण किस्तें आरोपी स्वयं जमा करेंगे तथा शेष 20 माह की किस्त के बराबर राशि “नारी रक्षा सम्मान निधि योजना” के लाभ के रूप में महिलाओं को प्रदान की जाएगी।
शिकायत में कहा गया है कि योजना का नाम भी सरकारी योजनाओं से मिलता-जुलता रखा गया था, जिससे महिलाओं को यह पूरी तरह विश्वसनीय लगी। इसी भरोसे में आकर महिलाओं ने विभिन्न माइक्रोफाइनेंस कंपनियों से ऋण लेकर पूरी राशि आरोपियों को सौंप दी।
महिलाओं का कहना है कि :- अब न तो आरोपियों द्वारा ऋण की किस्तें जमा की जा रही हैं और न ही जमा की गई राशि लौटाई जा रही है। इसके चलते माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के कर्मचारी लगातार उनके घर पहुंचकर किस्तों की वसूली कर रहे हैं। इससे पीड़ित महिलाएं आर्थिक, मानसिक और सामाजिक रूप से गंभीर संकट का सामना कर रही हैं।
आवेदन में महिलाओं ने बताया है कि :- कथित धोखाधड़ी के कारण उन पर ऋण का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है, जबकि उन्होंने आरोपियों के झांसे में आकर अपनी पूरी राशि सौंप दी थी। अब उन्हें न्याय और अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने की उम्मीद पुलिस प्रशासन से है।
पीड़ित महिलाओं ने थाना प्रभारी से मांग की है कि :- मामले की निष्पक्ष जांच कर दिनेश बंजारे एवं उत्तम बंजारे के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा सभी पीड़ित महिलाओं की राशि शीघ्र वापस दिलाई जाए।
(नोट: यह समाचार पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस को दिए गए लिखित आवेदन में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले में पुलिस जांच और संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आना शेष है।)
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️भ्रष्ट्राचारियों को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
