सारंगढ़: पति की संदिग्ध मौत पर पत्नी ने ससुराल पक्ष पर लगाया ‘साजिश के तहत हत्या’ का आरोप, पुलिस व सतनामी विकास परिषद से न्याय की गुहार,,,

Sarangarh: Wife accuses in-laws of conspiracy to murder after husband’s suspicious death, seeks justice from police and Satnami Vikas Parishad,,,


सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- आज दिनांक 26 जून 2026 को जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अंतर्गत आने वाले ग्राम बसीनबहरा (पोस्ट-कोतरी) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर उसके पति की साजिश के तहत हत्या (मर्डर) करने और साक्ष्य छुपाने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता शीतल निराला (22 वर्ष) ने सिटी कोतवाली सारंगढ़ के थाना प्रभारी और सतनामी विकास परिषद को लिखित शिकायत सौंपकर न्याय और उचित दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।

मौत की खबर छुपाई, गुपचुप तरीके से किया दाह संस्कार :-
पीड़िता शीतल निराला ने अपने आवेदनों में बताया कि उसके पति स्वर्गीय संजय कुमार निराला, जो सीसीएल (CCL) के कर्मचारी थे और झारखंड में कार्यरत थे, की मृत्यु 19 जून 2026 को हो चुकी थी। चौंकाने वाली बात यह है कि इस मौत की जानकारी पीड़िता को तीन दिनों तक नहीं दी गई। जब पीड़िता के मायके वालों को भनक लगी, तो वे 21 जून 2026 को बसीनबहरा स्थित ससुराल पहुंचे। वहां पता चला कि ससुराल पक्ष (ननद, ननद के पति और बड़े ससुर) ने पूरी बात को गोपनीय रखते हुए पति का दाह संस्कार भी कर दिया था।

मायके वालों से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी :-
शिकायत पत्र के अनुसार, जब पीड़िता के भाई अभिषेक (उपसरपंच), सुजीत कुमार (पंच), जीत कुमार रात्रे और मामा शंकर कोशले स्थिति का पता लगाने ससुराल पहुंचे, तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके साथ लड़ाई-झगड़ा और गाली-गलौज की। उन्हें वहां से भगाते हुए धमकी दी गई कि “तुम लोग और तुम्हारी लड़की शीतल से हमारा कोई वास्ता नहीं है, हम नहीं जानते कि तुम्हारी लड़की की शादी कब हुई थी।” यहाँ तक कि शोक पत्र में भी पत्नी शीतल का नाम शामिल नहीं किया गया।

अस्थि विसर्जन के समय जश्न मनाने का वीडियो आया सामने :-
पीड़िता ने आरोप लगाया कि मृत्यु के महज दो दिन पूर्व ही उसकी अपने पति से हंसते-हुए बात हुई थी, जिससे स्वाभाविक मौत पर गहरा संदेह पैदा होता है। पीड़िता का संदेह तब और पक्का हो गया जब ससुराल पक्ष द्वारा सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया एक वीडियो सामने आया। आरोप है कि इस वीडियो में पति के अस्थि विसर्जन के समय ससुराल वाले ठहाके लगाकर हंसते, शराब के नशे में जश्न मनाते और मुर्गा-दारू की पार्टी करते नजर आ रहे हैं।

निष्पक्ष जांच और आरोपियों को सजा देने की मांग :-
शीतल निराला ने थाना प्रभारी और सतनामी विकास परिषद को सौंपे पत्र में गुहार लगाई है कि उसके पति की मौत की निष्पक्ष जांच कराई जाए कि यह सामान्य मृत्यु है या सोची-समझी हत्या। पीड़िता ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी न्यायिक व दंडात्मक सजा दिलाने और खुद के अधिकारों (हक) की रक्षा करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है।

✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️भ्रष्ट्राचारियों को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular