सारंगढ़ पुलिस की जुआरियों पर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक ; जुआ फड़ पर दबिश, थार गाड़ी और लाखों के मोबाइल समेत 27.49 लाख रुपये का माल बरामद,,,

Sarangarh police launch a major surgical strike against gamblers; raid on gambling den, seizing goods worth ₹27.49 lakh, including a Thar vehicle and mobile phones worth lakhs.,,,


___मुखबिर की सटीक सूचना पर कोतवाली पुलिस की घेराबंदी, 04 हाईप्रोफाइल जुआड़ी रंगे हाथों गिरफ्तार,,,
___थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में अमलीडीपा के भकुर्रा मोड़ जंगल में दी गई दबिश,,,
___छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई सख्त कानूनी कार्रवाई,,,

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- जिले में अवैध जुआ और सट्टा कारोबारियों के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली पुलिस ने जंगल के भीतर चल रहे एक हाईप्रोफाइल जुआ फड़ पर दबिश देकर 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नगदी, चमचमाती महिंद्रा थार कार और महंगे मोबाइल सहित कुल 27,49,540 रुपये (सत्ताईस लाख उनपचास हजार पांच सौ चालीस रुपये) का मशरूका जब्त किया है।

Sarangarh police launch a major surgical strike against gamblers; raid on gambling den, seizing goods worth ₹27.49 lakh, including a Thar vehicle and mobile phones worth lakhs.,,,


जंगल के भीतर चल रहा था लाखों का दांव :-
जानकारी के अनुसार, दिनांक 27.06.2026 को कोतवाली थाना प्रभारी प्रमोद यादव को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि ग्राम अमलीडीपा के भकुर्रा मोड़ जंगल के पास कुछ रसूखदार लोग ताश के पत्तों पर लाखों रुपयों का दांव लगा रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के कुशल नेतृत्व में तत्काल एक विशेष टीम का गठन कर मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी की गई।
पुलिस की अचानक दबिश से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए घेराबंदी कर ताश पत्ती से जुआ खेल रहे 04 आरोपियों को रंगे हाथों धर दबोचा।

जब्त सामग्री (कुल जुमला रकम: 27,49,540 रुपये) :-
1. नगद रकम: 1,66,540 रुपये- (एक लाख छाछठ हजार पांच सौ चालीस रुपये)
2. मोबाइल: 07 नग स्मार्टफोन (कीमत लगभग 3,83,000 रुपये-)
3. वाहन: 01 महिंद्रा थार (चार पहिया, कीमत लगभग 22,00,000 रुपये-)
4. अन्य: 52 पत्ती ताश

गिरफ्तार आरोपियों के नाम :-
1. ओमप्रकाश चंद्रा उर्फ पोचु पिता नेगीलाल, साकिन- देवसागर, थाना- भटगांव, जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़।
2. कृतराम चंद्रा पिता देवलाल चंद्रा, साकिन- सलोनीकला, थाना- भटगांव, जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़।
3. रामशरण सिंह राजपूत पिता स्व. लाखन सिंह, साकिन- भटगांव, थाना- भटगांव, जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़।
4. भगवान प्रसाद जायसवाल पिता पतित राम, साकिन- देवसागर, थाना- भटगांव, जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़।

कानूनी कार्रवाई :-
पुलिस ने आरोपियों के पास और फड़ से संपूर्ण सामग्री जब्त कर उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया है।

सारंगढ़ पुलिस की सराहनीय योगदान :-
इस बड़ी और कामयाब कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, पीएसआई (PSI) विवेक चौहान, प्रधान आरक्षक अर्जुन पटेल, आरक्षक विमल जांगड़े, मिनिकेतन पटेल, दिनेश चौहान, संजय भारद्वाज और गौरी का विशेष और सराहनीय योगदान रहा।

✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️भ्रष्ट्राचारियों को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular