गुरु घासीदास पुष्पवाटिका सारंगढ़ की धरती पर 11 जनवरी को रचेगा स्वर्णिम इतिहास,,,

Golden history will be created on the land of Guru Ghasidas Pushpavatika Sarangarh on 11th January.,,

___गुरु घासीदास पुष्पबाटिका में 11 जनवरी को सम्मान, संवाद और साहित्य का विराट संगम,,,
___प्रदेश स्तरीय पत्रकार कार्यशाला, रात्रिकालीन कवि सम्मेलन व “सारंगढ़ रत्न” सम्मान समारोह में उपमुख्यमंत्री से लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक की गरिमामई मौजूदगी,,,

सारंगढ़–बिलाईगढ़ :- जिले के इतिहास में 11 जनवरी का दिन एक नई पहचान गढ़ने जा रहा है। जिले के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास पुष्प वाटिका परिसर में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय पत्रकार कार्यशाला, भव्य रात्रिकालीन कवि सम्मेलन एवं “सारंगढ़ रत्न” सम्मान समारोह न केवल पत्रकारिता और साहित्य का उत्सव बनेगा, बल्कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों के सम्मान का ऐतिहासिक मंच भी साबित होगा।

Golden history will be created on the land of Guru Ghasidas Pushpavatika Sarangarh on 11th January.,,

आयोजन को लेकर पूरे जिले और आसपास के क्षेत्रों में अभूतपूर्व उत्साह एवं ऊर्जा का माहौल है।
इस ऐतिहासिक एवं बहुआयामी आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप मे छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव की गरिमामई उपस्थिति रहेगी। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप मे जगन्नाथ पाणिग्राही (प्रदेश उपाध्यक्ष), गुरु खुशवंत साहेब (कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग मंत्री), टंकराम वर्मा (प्रभारी मंत्री), राधेश्याम राठिया सांसद रायगढ़, उत्तरी जांगड़े (सारंगढ़ विधायक), कविता लहरे (बिलाईगढ़ विधायक), चातुरी नंद (सरायपाली विधायक), सम्पत अग्रवाल (बसना विधायक) एवं रामकुमार यादव (चंद्रपुर विधायक) सहित अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं विशिष्ट अतिथि मंच की शोभा बढ़ाएंगे।
कार्यक्रम की गरिमा और महत्व को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कलाबाड़िया की विशेष उपस्थिति भी सुनिश्चित हुई है। उनकी मौजूदगी से यह आयोजन पत्रकार सुरक्षा, अधिकार और गरिमा के संदेश को पूरे देश तक पहुंचाने का कार्य करेगा।
यह भव्य आयोजन प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा के मार्गदर्शन, नरेश चौहान जिलाध्यक्ष के सशक्त नेतृत्व तथा जिले के सभी पत्रकार साथियों के समर्पित, एकजुट और सक्रिय सहयोग से साकार हो रहा है। आयोजन समिति से लेकर मैदान स्तर तक पत्रकार साथी पूरी निष्ठा के साथ कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हुए हैं, जिससे यह आयोजन अनुशासन, गरिमा और भव्यता का उदाहरण बनेगा।
कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण होगा “सारंगढ़ रत्न सम्मान समारोह”, जिसके अंतर्गत पत्रकारिता, साहित्य, समाजसेवा, शिक्षा, कला, संस्कृति, खेल एवं अन्य अनेक विधाओं में उत्कृष्ट, उल्लेखनीय और प्रेरणादाई कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा, जिन्होंने समाज, लोकतंत्र और जनहित के लिए सतत संघर्ष किया है।
रात्रिकालीन कवि सम्मेलन इस आयोजन की आत्मा होगा। प्रसिद्ध कवि रामेश्वर वैष्णव एवं मशहूर शायर मीर अली मीर कवि,शशि भूषण स्नेही के संचालन, भागवत साहू संयोजन कर्ता व सभी अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहेंगे। कविता, व्यंग्य, शायरी और सामाजिक सरोकारों से सजी यह साहित्यिक संध्या श्रोताओं को भावनाओं, विचारों और तालियों के सैलाब में डुबो देगी।
कार्यक्रम को लेकर पत्रकार जगत, साहित्यप्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों में जबरदस्त उत्साह है। आयोजकों ने जिलेवासियों, पत्रकार साथियों एवं साहित्य प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक आयोजन की शोभा बढ़ाएं।
11 जनवरी को गुरु घासीदास पुष्प वाटिका परिसर बनेगा—कलम की ताकत, कविता की संवेदना और सम्मान की गरिमा का भव्य उत्सव बनेगा।

✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️भ्रष्ट्राचारियों को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular