The grand and famous Madhai fair will be held in Kosir from 12th to 16th December, an atmosphere of joy and happiness prevails in the district…
___कोसीर की सबसे प्रसिद्ध मड़ाई मेला 12 दिसम्बर को,,,
___12 दिसंबर से 16 दिसम्बर तक पांच दिवसीय भव्य मेला,,,
सारंगढ़-बिलाईगढ़-कोसीर :- सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के सबसे बड़े ग्राम कोसीर मे विगत कई वर्षो की भांति इस वर्ष भी भव्य मड़ाई मेला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है जो कि 12 दिसम्बर से शुरूवात होकर 16 दिसम्बर को सम्पन्न होगी मेला महोत्सव पांच दिनो की होगी आयोजन समिति व ग्राम पंचायत के प्रति निधि ने बताया कि कोसीर की मड़ाई महोत्सव पूरे क्षेत्र की सबसे प्रसिद्ध मेला महोत्सव माना जाता है ।

आगंतुकों को परेशानी ना हो रखा जाएगा ध्यान :-
जिसमे अंचल सहित काफी दूर-दराज से लोग हजारो की संख्या मे पहुंचकर मेले का लुत्फ उठाते है जिसको ध्यान मे रखकर पूरी जोर-शोर से तैयारी की जाती है ताकि बाहर से आए हुए दूर-दराज के लोगो को कोई भी परेशानी का सामना न करना पड़े और बड़े मजे से मेला महोत्सव का आनंद ले सके।
वर्षों से चली आ रही कोसीर में मड़ाई मेला की परंपरागत प्रथा :- कोसीर की मड़ाई मेला बहुत वर्षो से रीति रिवाज के अनुसार चली आ रही है जो कि फसल कटाई होने के बाद किसानो व अंचल के खुशी को ध्यान मे रखकर दिसंबर माह मे मनाया जाता है वही मेला मे सर्कस सिनेमा झूले इत्यादि छोटे बड़े फूटकर व्यापारियों के दूकानों से सजी हुई काफी आकर्षक का केन्द्र लगता है इस बार मड़ाई मेला ग्राम पंचायत नवीन सरपंच सूमन राजेंद्र राव पंचगण उपसरपंच लता पोलेशवर बनज व नवीन ठेकेदार गुलशन लहरे की अगुवाई मे अगले वर्ष की भांति इस बार और भी मज़ेदार व सुशोभित ढंग से किया जायेगा मेला को बडे ही सुन्दर व सुशोभित ढंग से बनाने के लिए अभी से आयोजन समिति कार्य मे जुटे हुए है और मेला स्थल की साफ सफाई व व्यवस्था मे लगातार प्रयास कर रहे है ।
मेला ठेकेदार गुलशन लहरे से बात करने पर बताया कि :- इस बार मेला महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ की जायेगी इसलिए बाहर दूर दराज से आने वाले व्यापारियों भाई से अपील है कि मेला स्थल पहुंचकर या सम्पर्क बनाकर अपना स्थान सुरक्षित कर ले।
मेला को लेकर लोगो मे उत्साह :-
कोसीर की मेला को लेकर अंचल के लोगो मे अभी से उत्साह दिखाई दे रहा आसपास दूर दराज से लोग मेला स्थल पहुंचकर व्यापारियों भाई अपने लिए स्थान बना कर सुरक्षित कर रहे है जिसके फलस्वरूप कोसीर मेला स्थल अभी से काफी रौनक लगने लगा है
राउत नाच होता है विशेष आकर्षण का केंद्र :-
सदियों से चली आ रही है रीति रिवाज के अनुसार मेला मे राउत नाच विशेष मानी जाती है राउत लोग रंग बिरंगे वेशभूषा के साथ नृत्य करते हुए अपनी शौर्य प्रदर्शन दिखाते है जिसे मनोरंजन के दृष्टिकोण से लोग बाग काफी पसंद करते है!
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️भ्रष्ट्राचारियों को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
