“रोड नहीं तो वोट नहीं “नारों के साथ ग्राम पंचायत सहाजपाली के आश्रित ग्राम जटियापाली एवं बैगीनडीह के ग्रामीणों ने किया चक्का जाम,,,

With the slogans “No road, no vote” the villagers of Jatiyapali and Bagindih, dependent villages of Gram Panchayat Sahajpali, jammed the wheel,,,


सारंगढ़-बिलाईगढ़:-खराब कच्ची रोड की वजह से परेशानियों का झमेला झेल रहे, बरमकेला तहसील के ग्राम पंचायत सहज पाली के ग्राम जटिया पाली एवं बैगीनडीह के ग्राम वासी बड़ी संख्या में चक्का जाम किया उनके हाथों में बैनर जिसमें स्पष्ट रूप से लिखा था रोड नहीं तो वोट नहीं, चक्का जाम जिसमें मुख्य मार्ग बैगीनडीह,जटियापाली,रिसोरा,अमोदा रास्ता चारों ओर से बाधित रहा एवं शासन प्रशासन का जमकर विरोध किया गया, आपको बताते हैं चले की ग्रामीण कच्चे खराब रास्ते को लेकर बहुत ही परेशान है इस खराब रास्ते की वजह से लोगों को कई तरह की सुविधाओं से वंचित रहना पड़ता है, चिकित्सा सुविधा भी उचित समय पर उपलब्ध नहीं हो पता है, बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है, एवं अन्य प्रकार की बुनियादी सुविधाओं से ग्राम वासियों को वंचित रहना पड़ता है।

With the slogans “No road, no vote” the villagers of Jatiyapali and Bagindih, dependent villages of Gram Panchayat Sahajpali, jammed the wheel,,


ग्राम वासियों ने खुलकर शासन प्रशासन का विरोध किया है और चक्का जाम भी किया आपको ज्ञात हो कि ग्राम बैगीनडीह एवं जटियापाली के ग्राम वासियों के द्वारा इस खराब कच्चे रास्ते को लेकर कलेक्ट्रेट सारंगढ़-बिलाईगढ़ में भी ज्ञापन सौंपा जा चुका है इसके पश्चात भी शासन प्रशासन किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं कर रही है मजबूरन ग्राम वासी मजबूर होकर चक्का जाम जैसे कृत्य को करने के लिए मजबूर हैं जिससे शासन प्रशासन तक उनकी आवाज पहुंच सके।
इस विरोध प्रदर्शन रूपी चक्का जाम को सफल बनाने में मुख्य रूप से हलधर, अक्षय साहू, रोहित, तरुणी बारिहा, कीर्तन, दयासागर, युवराज, ईश्वर बरिहा, रूपानंद ,शिवानंद मिथिला चौहान, गंगाधर, विश्वनाथ, गणेश, परमानंद, सुरेंद्र चौहान, हिमसागर, गोविंद, चित्रसेन, श्याम, खिरोद, सुकमुनी, आकाश लोकनाथ ,गोवर्धन, रोशन, भुवनेश्वर आदि ग्रामीणों का योगदान रहा।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular