Chhattisgarh Drivers Association Sarangarh handed over the memorandum to Sub-Divisional Magistrate and City Kotwali Sarangarh Bilaigarh for National Drivers Day Shobha Yatra,,,,
सारंगढ़-बिलाईगढ़:- नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के ड्राइवर संघ ने राष्ट्रीय ड्राइवर दिवस के उपलक्ष में शोभा यात्रा निकालने हेतु दिनांक 29 अगस्त 2023 को अनुविभाग्य दंडाधिकारी अधिकारी (राजस्व) एवं सिटी कोतवाली सारंगढ़ को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शोभा यात्रा नगर भ्रमण प्रमुख है।

ज्ञात हो कि 01 सितम्बर 2023 को राष्ट्रीय ड्राईवर दिवस के रूप में मनाई जाती है। छत्तीसगढ़ ड्राईवर महासंघ सारंगढ़ की ओर से दिनांक 01/09/2023 दिन शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे पुष्प वाटिका से सदर रोड, जयस्तंभ चौक, सिनेमा हॉल चौक, तुर्की तालाब, बस स्टैण्ड होते हुये भारत माता चौक तक ड्राईवर संघ शांतिपूर्ण नगर भ्रमण शोभा यात्रा के रूप में निकालेंगे जिसके लिये अनुमति हेतु अधिनस्थ कार्यालय एवं अधिनस्थ अधिकारीयों के समक्ष यह आवेदन प्रस्तुत किया है।
छत्तीसगढ़ ड्राइवर संघ ने ज्ञापन सौंपा जिसमें जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिला अध्यक्ष- सोनू रात्रे, ब्लॉक अध्यक्ष-प्रेम यादव, जिला सचिव- डिगम जोल्हे, जिला उपाध्यक्ष- राम कुमार खुंटे, ब्लॉक उपाध्यक्ष-परदेसी बरेठ, ब्लाक सलाहकार- गौरीशंकर चौहान, सदस्य- सतीश बरेठा, महेत्तर निषाद, अशोक यादव आदि मौजूद रहे।
भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
