बोनस से खेला गया खेल माँ बेटे की मेल हितग्राही रह गया त्रस्त कहा गया चावल की ढेर अधिकारी भी चौकतें रह गये कैसे भेजें बोनस चोर को जेल,,,,

The game played with the bonus, the beneficiary of the mail of the mother and son remained distressed, it was said that the heap of rice, the officers were also left confused, how to send the bonus thief to jail,,,,

___सारंगढ़ से बादल सोने की रिपोर्ट :-

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- नवगठित जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में इन दिनों उचित मूल्य दुकानदार द्वारा डांका डालने का मामला सामने आया है जिला मुख्यालय से महज 13 किलो मीटर दूर ताड़ीपार नामक गांव है जहाँ लम्बे समय से ” दिशा माँ महालक्ष्मी महिला समूह” द्वारा गांव के हितग्राहियों को अंधेरे में रखकर राशन वितरण किया जा रहा था जिसकी भनक कुछ शिक्षित ग्रामीणों को पढ़ते हि जनदर्शन में शिकायत की गुहार सीधा जिले के कलेक्टर से की जिसका आज के तिथि में सम्बन्धित विभाग द्वारा जाँच पड़ताल किया गया जाँच के दौरान बहुतों घोंटाला सामने आया ।


ताड़ीपर के हितग्राहियों की माने तो उचित मूल्य दुकान की संचालक गंगाबाई जायसवाल व उनके सुपुत्र द्वारा भोले भले ग्रामीणों को हमेशा से ही डरा धमका कर अपने इच्छा अनुरूप राशन वितरण किया जाता था केंद्र सरकार व राज्य सरकार के द्वारा हितग्राहियों को मूल चावल के साथ ही साथ बोनस भी दिया जा है जिसका निजी स्वार्थ देखते हुए दोनों माँ बेटे ने गांव के हितग्राहियों के बोनस को उड़ा ले गये ।
गरिबी रेखा के निचे जीवन यापन करने वाले परिवार के सदस्यों के अंतर्गत आते है हमारे द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान टाडीपार से नियमित रूप से राशन प्राप्त करते आ रहे है वर्तमान मे शासकीय उचित मूल्य की दुकान का संचालन श्रीमती गंगाबाई जायसवाल पति सम्मेलाल जायसवाल के द्वारा किया जा रहा है।
संचालक द्वारा कभी भी सही रूप से राशन सामाग्री का वितरण नहीं किया जाता है और उनके द्वारा मनमाने ढंग से राशन सामाग्री का वितरण किया जाता है कि शासन द्वारा समय-समय पर अतिरिक्त चावल आता है। उसे अशिक्षित अनपढ़ लोगो को अतिरिक्त चावल का वितरण नही किया जाता है और अंगूठा लगवाकर उन्हें कम चावल वितरण किया जाता है उनके द्वारा बोला जाता जो कि हमारे द्वारा शासन से जो भी चावल आता है हम उसका वितरण करते है शासन से अतिरिक्त चावल नहीं आता है तथा जो शिक्षित एवं पढे लिखे है उन्हें ही अतिरिक्त चावल मिलता है इस तरह शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालक द्वारा गरीब एवं अनपढ़ लोगो शासन अतिरिक्त चावल आता है उन्हें वितरण नही किया जाता है।

इससे शासन की छवि धूमिल हो रही है तथा किसी प्रकार का विवाद होने पर उनके पति एवं पुत्र के द्वारा गाली गलौज एवं लड़ाई झगड़ा किया जाता है और बोलती है। कि मेरे पहुंच उपर तक है तुम लोग मेरा कुछ भी बिगाड़ नहीं सकते अगर तुम लोग कुछ बोलोगे तो मैं तुम्हे फसा दूंगी कहकर धमकी देती है।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular