गरीबों की खून पसीने की कमाई पर डाका डालता ग्राहक सेवा केंद्र कोसीर,,,,,

Customer service center Kosir loots the hard earned money of the poor,,,

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ बनते ही भ्रष्टाचारियों में भ्रष्टाचार करने की एक प्रकार से होड़ लग गई है, आज का विशेष हमारा समाचार:-सूचना तंत्र से मिली जानकारी अनुसार सेंट्रल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में लोगों के खाते से पैसा आहरण के एवज में प्रति हजार ₹10 लिया जा रहा है, 10 रुपए अतिरिक्त शुल्क लेने की जानकारी लेने के लिए ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से दूरभाष के माध्यम से जानकारी लेना चाहा। जिस पर सेंट्रल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक ने पैसा आहरण व जमा करने पर अतिरिक्त शुल्क लेने की बात स्वीकार किया साथ ही कोसीर के सभी ग्राहक सेवा केंद्र में अतिरिक्त शुल्क लेने की बात भी कही गई।


नवीन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ गठन होने के पश्चात ही भ्रष्टाचारियों में भ्रष्टाचार करने की होड़ सी लग गई है, इस संबंध में भ्रष्टाचार का एक नया मामला उजागर हो रहा है जहां खून पसीने की कमाई को जनता अपने खाते में जमा करके रखते हैं,उस खाते के निकासी एवं जमा करने पर प्रति हजार 10 रुपए के हिसाब से शुल्क लिए जाते हैं,इस विषय में संबंधित अधिकारी को इन ग्राहक सेवा केंद्र के ऊपर उचित कार्यवाही एवं इस विषय को गंभीरता पूर्वक संज्ञान में लेना चाहिए। क्या शासन प्रशासन के द्वारा या सेंट्रल बैंक के द्वारा उनको निर्देशित किया गया है कि वे ₹10 प्रति हजार के हिसाब से शुल्क ले सकते हैं या नहीं।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular