Driver of revenue department is not getting salary for 2 years, forced to commit suicide,,,
___14 साल से राजस्व विभाग में ड्राइवर की नौकरी करने के बाद आज प्रार्थी आत्म दाह करने को मजबूर तहसीलदार से लेकर कलेक्टर तक लगाई गुहार अभी तक कोई आस्वासन नहीं श्रम न्यायालय के आदेश का नही हो रहा पालन,,,,
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही :- आप सभी को बता दे मरवाही तहसील में 14 साल नौकरी करने के बाद भी एयाज खान को 2साल से वेतन नही मिला है एवं बिना सूचना के कार्य मुक्त कर दिया गया है जबकि जिस मद से एयाज खान का भुगतान होता था उसमें 56 लाख की राशि पूर्व में बताई गई थी लेकिन आज rti के बावजूद कोई भी जानकारी नही दी जा रही है एयाज खान द्वारा सभी प्रकार के प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी दी गयी पर किसी प्रकार की राहत नही मिली है। न ही माननीय श्रम न्यायालय के आदेश का पालन किया गया

आपको बता दे कि एयाज खान कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री भी है जब इन्होंने अपनी बात विधायक से बताई तो बोले देखते है आज तक देख ही रहे है एयाज खान का कहना है कि 2023 में अवश्य जनता आपको देखेगी।जब यही बात एयाज खान ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष से कही तो उन्होंने कहा कि सरकार हमारा नही सुनती है इस पर एयाज खान ने निर्णय लिया है कि कांग्रेस जो 4 साल पूर्ण होने पर गौरव दिवस मना रही है और आज एक कर्मचारी जो दर दर अपने परिवार के साथ खाने के लिए मोहताज है ऐसी सरकार के साथ नही रहने क निर्णय लिया है।
दिनांक 9 जनवरी 2023 को कांग्रेस के पद से इस्तीफा देने के बाद 10तारीख को मैं एयाज खान sdm आफिस
मरवाही के सामने ऐसी निक्कमी सरकार और प्रशासन से तंग आकर आत्मदाह करने का निर्णय लेता हूं जिसकी जवाबदारी राज्य शासन एवं प्रशासन की होगी ।
भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
