The state president celebrated the birthday of Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad with the villagers.
महासमुंद :- भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े पहुंचे महासमुन्द जिला के अंतिम छोर ग्राम पंचायत मुनगाडीह में अपने संगठन प्रमुख के जन्म दिवस पर भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष गजराज बंजारे,बसना ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप बंजारे,नरेंद्र बंजारे व समस्त ग्रामसियों ने टेंट डीजे लगाकर बहुजन समाज के हक अधिकार के लिए निरंतर संघर्ष करने वाले भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े को मुख्यअतिथि के रूप में बुलाया पहुँचते ही राजकुमार जांगड़े सर्वप्रथम संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी के छाया चित्र में माल्यार्पण किया व मोमबत्ती जलाकर समस्त ग्रामसियों को अपने नेता चंद्रशेखर आजाद के जन्म दिवस का बधाई दिया।

प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े ने अपने उद्बोधन में बहुजन समाज के सभी महापुरुषों के जीवन संघर्ष जो बहुजन समाज को इस काबिल बनाया उसके के बारे में बताते हुए कहा कि एड चंद्रशेखर आजाद।आज बहुजन समाज के सबसे बड़े युवा नेता के रूप में है।भारत देश के सबसे बड़ा राज्य उत्तरप्रदेश जहा से राजनतिक समीकरण बनता है। और उसी उत्तरप्रदेश से ही देश के प्रधानमंत्री बनने का भी समीकरण तय होता है। उसी उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिला के छुटमलपुर गांव में जन्म हुआ भीम आर्मी चीफ एड चंदशेखर आजाद जो छात्र जीवन से भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी की तरह कालेज में पढ़ाई के दिनों में उनको पानी पीने से रोका गया था।
अपने साथ हुए सभी भेदभाव व तृसकार को देखते हुए।बहुजन समाज के साथ जुल्म दिन ब दिन बढ़ रहा है।ऐसे में समाज के लिए न्यायिक लड़ाई लड़ने के लिए चंद्रशेखर आजाद व विनय रतनसिंह और अपने साथियों के साथ मिलकर 22 जुलाई सन 2015 में भीम आर्मी भारत एकता मिशन संगठन का स्थापना किया।तब से लेकर आज तक लगातार जातिवादियों व भारत देश के संविधान विरोधी गतिविधियों के खिलाफ लगातार लड़ाई लड़ रहें हैं।अपने बहुजन समाज के साथ पूरे भारत देश मे कहीं पर अन्याय होता हैं तो उनको न्याय दिलाने के लिए वहाँ पहुंचकर आंदोलन करते हैं।और न्याय भी दिलाते हैं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े ने गांव के बच्चों के साथ केक काटकर बच्चों को खिलाया और 9 वीं 10 वीं के छात्र छत्राओं को संविधान के बुक बांटे और संविधान की रक्षा के लिए भारत देश के संविधान की प्रस्तावना पढ़कर संकल्प दिलाया इस अवसर पर मुंगाडीह गांव के समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे
भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
