“Van Mitan” awareness program organized in Bakaruma forest area,,,,
धर्मजयगढ़ से महेंद्र साहू की रिपोर्ट :-
रायगढ़-धर्मजयगढ़ :- बाकारूमा वन परिक्षेत्र के नंदनझरिया में ग्राम हायर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों को वन, पर्यावरण, वानिकी गतिविधियों के जीवंत परिचय सह जागरूकता “वन मितान” जागृति एवम् नरवा विकास कार्य की जानकारी देने कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित डीडीसी बलवंत तिग्गा ने वानिकी वन्यप्राणी व पर्यावरण महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किये उन्होने कहा कि पशु-पक्षियों के बिना धरती में जीवन अधुरा है। यदि मानव पक्षियों का संरक्षण नहीं करेगा तो इस धरती से अनेक पक्षी समाप्त हो जाएँगे। हम प्रकृति की रक्षा करेंगे तो प्रकृति हमारी रक्षा करेगी।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण संबंधित रोचक गतिविधियां निबंध, रंगोली, चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को जनप्रतिनिधियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय प्रतिनिधि डीडीसी बलवंत तिग्गा, ग्राम सरपंच हेतराम राठिया, वन प्रबंधन समिति बाकारूमा अध्यक्ष व बड़ी संख्या में चरखापारा और धौराभाटा ग्रामवासी उपस्थित रहें।
भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
