बीएसपी के जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम मौहारभांठा कुटेला में संपन्न,,,

बसपा रायगढ़ का जिला स्तरीय बैठक सारंगढ़ सतनाम भवन में हुआ सम्पन्न

सारंगढ़:- आज दिनाँक 22/05/22 को सतनाम भवन मौहारभाठा कुटेला में बहुजन समाज पार्टी के जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक आगामी 6 जून के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम को लेकर हुई इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में हमारे मध्य  एड. एन. पी. अहिरवार (स्टेट कोऑर्डिनेटर छत्तीसगढ़) व विशिष्ट अतिथि  दाऊराम रत्नाकर  (प्रदेश प्रभारी बसपा छत्तीसगढ़ व पूर्व विधायक पामगढ़) ने उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संगठन को सुदृढ़ करने, अनुशासित कार्यकर्ता तैयार करने व आगामी जिला स्तरीय कार्यक्रम जिसके मुख्यातिथि इंजी. रामजी गौतम (राज्यसभा सांसद व मुख्य प्रभारी बसपा छ. ग.) रहेंगे उसको सफल बनाने के लिये महत्वपूर्ण बिंदुओं के साथ निर्देश दिये।।

बैठक में प्रमुख रूप से बसपा रायगढ़ जिले के जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह मल्होत्रा , जिला प्रभारीगण एड. मुरलीधर बर्मन , फिरूराम साहू , जिला संगठन सचिव डॉ. राधेश्याम रात्रे , जिला सचिवगण रामसूरत भारद्वाज , श्रीमती लता लक्ष्मे , सारंगढ़ विधानसभा अध्यक्ष कन्हैया जांगड़े , सारंगढ़ विधानसभा प्रभारियों में नारायण रत्नाकर , गोकुल भारद्वाज , रायगढ़ विधानसभा अध्यक्ष हरि टण्डन , सारंगढ़ विधानसभा महासचिव नवधा अनंत , विधानसभा सचिव देवनारायण वर्मा , विधानसभा कोषाध्यक्ष मूलचंद लहरे , बी व्ही एफ संयोजक नरेन्द्र चौरगे , पूर्व बी व्ही एफ अध्यक्ष गजानंद निराला , बीडीसी संतोष भारद्वाज , बरमकेला ब्लॉक प्रभारी योगेन्द्र रात्रे , सेक्टरो से बसपा के युवानेताओ में प्रदीप खूंटे , महेन्द्र जांगड़े , कमलराज अम्बेडकर , अभेराम कुर्रे, रामाधार कुर्रे, रामदास कुर्रे, सुरेन्द्र कुर्रे, भीमराव महिलाने , रामनाथ बंजारे , राजू सारथी , पी के वारे आदि कार्यकर्ताओ व बामसेफ शैडों के साथीगण ने उपस्थिति दर्ज कराकर प्रदेश प्रभारियों के निर्देशों को अमल में लाने का संकल्प लिया।।

अंत मे बैठक का समापन जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह मल्होत्रा  ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुये व कल 23 मई के रायगढ़ जिला स्तरीय ज्ञापन कार्यक्रम में सभी बसपाईयों को शामिल होने का आव्हान करते हुये किया।।
जय_भीम ,जय_भारत
जय_संविधान

भ्रष्ट्राचारियो को,,,,
जब तक तोड़ेंगे नही, तब तक छोड़ेंगे नही

कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular