K.B. न्यूज़//सारंगढ: छत्तीसगढ़ प्रदेश किन्नर समाज के अध्यक्ष परिवतर्न नाम दिव्य के आवेदन पर सारंगढ थाने के सवेंदनशील थाना प्रभारी ने विवेक पाटले ने तत्काल तस्दीक करवा कर अपराध कायम किया। जिस मनचले युवक ने कृत्य किया था उसे आज जेल दाखिल किया गया। जिसमें पीड़ित किन्नर ने अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई इस आवाज में ऐसे कभी किसी किन्नरों के साथ अन्याय न हो पाए और इससे सिख मिलनी चाहिए कि बात कही। शिकायतकर्ता के आवेदन में बताया गया कि मैं ग्राम पिण्डरी का रहने वाला हूं किन्नर समाज छ0ग0 का प्रदेश अध्यक्ष हूँ तथा सरकारी कर्मचारी भी हु मेरे साथ ग्राम बासीन थाना डभरा जिला जांजगीर चाम्पा छ0ग0 के गुलशन जाटवर पिता पिताम्बर जाटवर के द्वारा दिनांक 03.07.2021 से पिछले माह अप्रैल तक मेरे साथ रहुंगा कहकर गांव पिण्डरी और रेंजरपारा स्थित मकान में जबरन डरा धमका कर लगातार मेरे साथ अप्राकृतिक कृत्य ( दुष्कर्म ) किया है के संबंध में लिखित आवेदन दिया गया था। जिसको जांच में सही पाया तो धारा 377 भा0द0वि0 का अपराध पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था जिसको आज सारंगढ उपजेल दाखिल करवाया गया। ((क्या है धारा 377 में यहां पढ़ें))
जो कोई किसी पुरुष, स्त्री या जीवजन्तु के साथ प्रकृति की व्यवस्था के विरुद्ध स्वेच्छया इन्द्रिय भोग करेगा, वह आजीवन कारावास से या दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि 10 वर्ष तक की हो सकेगी, दण्डित किया जाएगा और जुर्माने से भी दण्डनीय होगा”।
