बसपा रायगढ़ ने छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार के गलत नीतियों से हसदेव अरण्य को बचाने व कई मुद्दों के साथ राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम रायगढ़ कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,,


रायगढ़ :-आज दिनांक 23/05/2022 को राज्यपाल छत्तीसगढ़ राज्य को कलेक्टर के द्वारा आज बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई रायगढ़ के द्वारा हसदेव अरण्य क्षेत्र में कोल ब्लॉक के विस्तार के लिए 6 अप्रैल 2022 को छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा दी गई मंजूरी को तत्काल रद्द करने के लिए जिला रायगढ़ कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया बहुजन समाज पार्टी छत्तीसगढ़ इकाई हसदेव जंगल मामले पर राज्यपाल का ध्यान आकर्षित करना चाहती है कोरबा, सरगुजा और सूरजपुर जिले में लगभग 170000 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले हसदेव अरण्य के जंगलों से लगभग चार लाख से ज्यादा पेड़ों को कोल ब्लॉक के विस्तार के  नाम से काटा जा रहा है जिससे वहां पर रहने वाले 10,000 आदिवासियों के ऊपर विस्थापन का खतरा मंडरा रहा है केंद्र सरकार तो पहले से ही अडानी-अंबानी के हाथों देश को गिरवी रख रही हैं अब उसी तर्ज पर छत्तीसगढ़ शासन भी भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार भी पांचवी अनुसूची क्षेत्र में आदिवासियों के लगातार विरोध करने के बावजूद भी अडानी ग्रुप को कोल ब्लॉक के नाम पर आबंटित करना कांग्रेस की सामंतवादी व पूंजीवादी नीति को जाहिर करती हैं अतः बहुजन समाज पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई की ओर से आपसे अनुरोध करती हैं कि आप अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए चूंकि आप स्वयं भी आदिवासी वर्ग से होने के कारण आदिवासियों का जल जंगल जमीन से जुड़ाव को देखते हुए इस प्रोजेक्ट पर तत्काल रोक लगाने हेतु शासन को निर्देशित करने का कार्य करें बहुजन समाज पार्टी आज यही मांग राज्यपाल से मांग करती हैं साथ ही साथ आज छत्तीसगढ़ के कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार व्यापक चुनावी घोषणा वादे के बाद सरकार में आई हैं परंतु घोषणा के बाद जनता की समस्याओं को निराकरण ना कर सत्ता में मदमस्त हैं जिससे आमजन त्रस्त है

इसलिए आपका ध्यान आकर्षित कर निम्न बिंदुओं का निराकरण कराने की अपेक्षा करते हैं :-
(1).पहला है देश एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश की 52% वाली सबसे बड़ी आबादी अन्य पिछड़ा वर्ग की 27% आरक्षण देने की घोषणा के बाद 3 वर्ष तक सही आंकड़ा प्राप्त नहीं करना सरकार की अक्षमता को दर्शाती है फिर भी हमारी मांग है कि पिछड़ो की हितैषी बनने का नाटक करने वाली कांग्रेस सरकार ओबीसी वर्ग के लिये विधानसभा से बिल पारित कर 27 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करें ।
(2).दूसरा है यदि सरकार पंचायत एवं नगरपालिका कर्मचारियों को निर्देश करती तो उसे 4 माह में ओबीसी की सही आंकड़ा प्राप्त हो जाता परंतु जानबूझकर आयोग के माध्यम से आंकड़ा को लटका के रखा है ।


(3).तीसरा है छत्तीसगढ़ में 14% प्रतिशत पिछड़ा वर्ग को आरक्षण प्राप्त हैं परंतु प्रशासनिक पदों में आज भी 14% की भर्ती पूरा नहीं हुआ है जिसे बैकलॉग पिछड़ा वर्ग विशेष भर्ती अभियान चलाकर पूरा किया जा सकता है परंतु सरकार इस ओर जानबूझकर कार्य नहीं कर रही है ।
(4).चौथा मांग है कि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित कर नियमित कर्मचारियों की तरह सुविधा प्रदान की जाए।
(5).पांचवी मांग हैं प्रमोशन(पदोन्नति) में रिजर्वेशन को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।
(6).छठवां मांग है पेंशन एवं बेरोजगारी भत्ता को सरकार की घोषणा अनुरूप तत्काल लागू किया जाए।
(7).सातवा मांग है वर्मी कंपोस्ट खाद जो सरकार द्वारा गोबर आदि से निर्मित की गई है जिसे सोसाइटी के माध्यम से किसानों को अनिवार्य रूप से लेने के लिए बाध्य किया जा रहा है जो सर्वथा अनुचित है खरीदने के लिए बाध्यता समाप्त किया जाए क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों के यहां पहले से ही गोबर खाद उपलब्ध रहता है जिसे वे अपने खेतों में प्रतिवर्ष डालते आ रहे हैं

इसलिए जिस किसान को यह गोबर खाद की जरूरत नही है उन्हें जबरन औने पौने दाम पर खरीदने के लिये बाध्य नही किया जाये इन्हीं प्रमुख मांगो को लेकर आज बसपा प्रदेश इकाई छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार दिनांक 23/05/ 2022 को अम्बेडकर प्रतिमा स्थल से लेकर कलेक्टोरेट परिसर तक रैली निकालकर कांग्रेस सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुये राज्यपाल के नाम रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह के द्वारा बहुजन समाज पार्टी रायगढ़ के युवा जिलाध्यक्ष  प्रवीण सिंह मल्होत्रा  के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया जिसमें बसपा रायगढ़ के मुख्य रूप से एड. मुरलीधर बर्मन , इन्नोसेंट कुजूर , फिरूराम साहू  (जिला प्रभारीगण), डॉ. रूपलाल चौहान  (जिला महासचिव), डॉ. राधेश्याम रात्रे  (जिला संगठन सचिव), रामकृष्ण खटर्जी  (जिला कोषाध्यक्ष), रामसूरत भारद्वाज  (जिला सचिव), हरि टण्डन  (विधानसभा अध्यक्ष रायगढ़), आलोक स्वर्णकार जी (वि.उपाध्यक्ष लैलूंगा), मूलचंद लहरे जी (कोषाध्यक्ष सारंगढ़), बसपा के विभिन्न सेक्टरों के युवानेताओ में सरजू अजगले, प्रदीप खूंटे, आशीष निंगानिया, सुरेन्द्र कुर्रे, कमलराज अम्बेडकर, महेन्द्र जांगड़े, मनहरण यादव, सर्व आदिवासी समाज से सुनील मिंज , ओमप्रकाश भारद्वाज , राम गोपाल बंजारे  और अन्य संविधानवादी बसपा के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,,
जब तक तोड़ेंगे नही, तब तक छोड़ेंगे नही

कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular