जनपद पंचायत सारंगढ़ के वरिष्ठ लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी रामलाल जायसवाल को दी गई भावभीनी विदाई,,,

Senior Audit and Taxation Officer of Janpad Panchayat Sarangarh, Ramlal Jaiswal was given a warm farewell.,,,


सारंगढ़-बिलाईगढ़ :-  जनपद पंचायत सारंगढ़ के सभाकक्ष में आज दिनांक 31 जनवरी 2026 को एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जनपद पंचायत में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले वरिष्ठ लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी रामलाल जायसवाल की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में रखा गया था। कार्यक्रम में जनपद पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जायसवाल के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें नम आंखों से विदाई दी।

Senior Audit and Taxation Officer of Janpad Panchayat Sarangarh, Ramlal Jaiswal was given a warm farewell.

जीवन परिचय :- तत्कालीन ग्राम सेमरापाली, तहसील सारंगढ़, जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़ (छ.ग.) के सम्माननीय स्व. पुनाउ राम जायसवाल, माता श्रीमती तीजमती के यहां आपका जन्म दिनांक 28/01/1964 को हुआ। आप ग्रामीण परिवेश ठेकेदार परिवार में जन्म लेकर भी अपना सौरम विकीर्ण का पावन माध्यम पंचायत के क्षेत्र को चयन किया।

आपने प्रारंभिक शिक्षा ग्राम सेमरापाली, माध्यमिक शिक्षा सालर, हायर सेकेण्डरी शिक्षा- शासकीय बहुद्देशीय विद्यालय सारंगढ़, स्नातक- शासकी महाविद्यालय सारंगढ़ से शिक्षा प्राप्त कर ग्राम सहायक के पद पर दिनांक 15/09/1987 को बिलासपुर जिला के मालखरौदा जनपद पंचायत में 23 वर्ष की उत्कृष्ठ सेवा प्रदान किया। इस तरह यह यात्रा सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी के रूप में 2011 में पदोन्नत होकर सारंगढ़ जनपद पंचायत में अपनी सेवा प्रदान कीं।

2012 से आज पर्यन्त तक लेखा अंकेक्षक जनपद पंचायत सारंगढ़ में अपनी उत्कृष्ठ सेवाएं प्रदान करते हुए 2019 से वरिष्ठ लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी के अतिरिक्त प्रभार का निर्वहन एवं लेखा अधिकारी जनपद पंचायत पद पर करते हुए अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ अपने कार्यालयीन जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए आज दिनांक 31/01/2026 को सेवा निवृत्त हुए।


कर्तव्यनिष्ठा और सादगी की मिसाल :- समारोह के दौरान वक्ताओं ने‌ जायसवाल के व्यक्तित्व और कार्यशैली पर प्रकाश डाला। सहकर्मियों ने कहा कि :- जायसवाल ने अपने पूरे सेवाकाल में अनुशासन और ईमानदारी को प्राथमिकता दी। विशेष रूप से करारोपण के क्षेत्र में उनके तकनीकी ज्ञान और मार्गदर्शन से पंचायत विभाग को काफी मजबूती मिली।
विदाई की इस वेला में :-  जायसवाल को श्रीफल-पुष्पमाला-पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
सहकर्मियों ने उनके स्वस्थ और सुखी सेवानिवृत्त जीवन की मंगलकामना की।
उपस्थित कर्मचारियों ने उनके साथ बिताए गए अनुभवों को साझा करते हुए उन्हें एक अभिभावक तुल्य मार्गदर्शक बताया।
भावुक हुए जायसवाल :- अपनी विदाई पर आभार व्यक्त करते हुए रामलाल जायसवाल भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि:- “नौकरी के दौरान सारंगढ़ जनपद परिवार से जो स्नेह और सहयोग मिला, वह हमेशा उनकी स्मृतियों में रहेगा। विभागीय कार्यों को पूर्ण करने में टीम वर्क की बड़ी भूमिका रही है।”
इस अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), सचिव संघ के जिला अध्यक्ष, सचिव संघ ब्लॉक अध्यक्ष एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️भ्रष्ट्राचारियों को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular