सारंगढ़; गांजा तस्करों के मंसूबे ध्वस्त- 90 किलो गांजा और महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार,,,,

Sarangarh; Ganja smugglers’ plans foiled – 90 kg ganja and 5 accused including a woman arrested,,,,

____आरोपियों के पास से एक कंटेनर और एक महिंद्रा SUV वाहन ज़ब्त किया गया,,,

____कंटेनर से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन लगभग 90 किलो बताया जा रहा,,,

सारंगढ़-बिलाईगढ़:- सिटी कोतवाली पुलिस ने सोमवार तड़के सुबह 5 बजे बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। आरोपियों के पास से एक कंटेनर और एक महिंद्रा SUV वाहन ज़ब्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार:- आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर मालखरौदा अड़भार की ओर जा रहे थे। रास्ते में पुलिस को संदेह होने पर वाहनों को रोककर जांच की गई। जांच में कंटेनर से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन लगभग 90 किलो बताया जा रहा है।

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से गांजा तस्करी में सक्रिय थे।पुलिस की इस कार्रवाई से गांजा तस्करों में हड़कंप मच गया है और नशे के खिलाफ अभियान को नई सफलता मिली है।

✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️भ्रष्ट्राचारियों को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular