कलेक्ट्रेट सारंगढ़ में “संविधान दिवस” के अवसर पर संविधान के प्रस्तावना का वाचन किया गया,,,

The Preamble of the Constitution was read on the occasion of “Constitution Day” at Collectorate Sarangarh.,,,

सारंगढ़-बिलाईगढ :- दिनांक 26 नवंबर 2024 को भारत के संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सारंगढ़ में डिप्टी कलेक्टर डॉ वर्षा बंसल के द्वारा संविधान के प्रस्तावना का वाचन किया गया।

The Preamble of the Constitution was read on the occasion of “Constitution Day” at Collectorate Sarangarh.,,,

“हम, भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्त्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिये तथा इसके समस्त नागरिकों को: 

सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, 
विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, 
प्रतिष्ठा और अवसर की समता 
प्राप्त कराने के लिये तथा उन सब में
व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता 
तथा अखंडता सुनिश्चित करने वाली 
बंधुता बढ़ाने के लिये 

दृढ़ संकल्पित होकर अपनी इस संविधान सभा में आज दिनांक 26 नवंबर, 1949 ई. को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।”

साथ ही साथ शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि भारत के संविधान को आत्मसात किए 75 वर्ष पूरे हो गए हैं।

✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️भ्रष्ट्राचारियों को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular