सेवा सहकारी समिति मर्यादित गोबरसिंहा में आज धान खरीदी की शुरुआत करते हुए कांटा बाट का विधिवत पूजन किया गया,,,

While starting the purchase of paddy today at Seva Sahakari Samiti Limited, Gobarsingha, the weighing scales were duly worshipped.,,,

प्रमुख बिंदु :-

राज्य शासन ने शिकायत व निवारण के लिए हेल्प लाइन नंबर 0771-2425463 भी जारी किया

छत्तीसगढ़ प्रदेश में 2,739 उपार्जन केंद्रों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होगी

धान खरीदी में पारदर्शिता लाने के लिए इलेक्ट्रानिक कांटा-बाट से ही तौल की जाएगी

जनवरी 31 तक चलने वाले इस उत्सव में 160 लाख मीट्रिक टन धान की होगी खरीदारी

पंजीकृत किसान 27 लाख एक हजार 109, धान का रकबा भी 32 लाख हेक्टेयर से ज्यादा

खरीफ सीजन के लिए प्रदेश में पंजीकृत किसानों की संख्या 27,01,109 है। इस वर्ष 1,35,891 नए किसान पंजीकृत हुए हैं, जिससे 1,36,263 हेक्टेयर नवीन रकबों का पंजीयन किया गया

सारंगढ़-बिलाईगढ़-बरमकेला-गोबरसिंहा :- आज दिनांक 14 नवंबर 2024 दिन गुरुवार सुबह 11 बजे को प्राथ.कृषि साख सेवा सहकारी समिति मर्यादित गोबरसिंहा में धान खरीदी का शुभारंभ किया गया है जिसमें क्षेत्र अंतर्गत आने वाले किसानों सहित अन्य सभी वर्ग के लोगों ने बड़ चढ़कर हिस्सा लिया सभी की गरिमामयी उपस्थिति में कांटा बाट का विधिवत पूजन किया गया । विदित हो कि 31 जनवरी तक चलने वाले इस उत्सव में खास बात यह है कि किसानों के खाते में इस वर्ष प्रदेश के कुल बजट का करीब 23 प्रतिशत से भी ज्यादा राशि पहुंचेगी। राज्य शासन ने इस वर्ष किसानों से कुल 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है,जो वर्ष 2023 की तुलना में 16 लाख मीट्रिक टन ज्यादा है,16 लाख मीट्रिक टन ज्यादा खरीदी के साथ ही करीब तीन हजार रुपये किसानों को ज्यादा दिए जाएंगे।

While starting the purchase of paddy today at Seva Sahakari Samiti Limited, Gobarsingha, the weighing scales were duly worshipped.

पिछले वर्ष करीब 25 लाख किसानों के खाते में 30 हजार करोड़ रुपये की राशि पहुंची थी। खरीफ सीजन के लिए प्रदेश में पंजीकृत किसानों की संख्या 27,01,109 है। इस वर्ष 1,35,891 नए किसान पंजीकृत हुए हैं, जिससे 1,36,263 हेक्टेयर नवीन रकबों का पंजीयन किया गया है। कुल 34,51,729 हेक्टेयर रकबे में पंजीयन अनुसार धान खरीदी का अनुमान है। सभी उपार्जन केंद्रों में बायोमैट्रिक डिवाइस के माध्यम से खरीदी की जाएगी। किसानों के खाते में करीब 32 हजार करोड़ रुपये पहुंचेंगे। वित्तीय वर्ष 2024-25 में (ऋण चुकाने को छोड़कर) 1,47,440 करोड़ का बजट अनुमानित है।

वित्तीय वर्ष 2024-25 में बजट क्षेत्रवार खर्च…….

वित्तीय वर्ष 2024-25 में वेतन में कुल बजट का 15 प्रतिशत यानि 34,956 करोड़ खर्च अनुमानित है। इसके साथ ही पेंशन में बजट का चार प्रतिशत यानि 7,737 करोड़, ब्याज भुगतान में 13 प्रतिशत यानि 7,931 करोड़ तथा कुल प्रतिबद्ध व्यय भी 13 प्रतिशत है। वहीं क्षेत्रवार खर्च में कृषि व संबद्ध गतिविधि के लिए 10,000 करोड़, 2024-25 स्वास्थ्य व परिवार कल्याण के लिए 1,820 करोड़, आवास के लिए 4,283 करोड़, ऊर्जा के लिए 3,500 करोड़ आवंटित है।

छत्तीसगढ़ राज्य में धान खरीदी को लेकर सारी तैयारियां पुरी….
राज्य शासन ने धान खरीदी को लेकर सारी तैयारियां पूर्ण कर ली है। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने बताया कि इसमें लघु व सीमांत किसानों को अधिकतम दो टोकन व बड़े किसानों को तीन टोकन की पात्रता होगी। इसके साथ ही खरीदी में पारदर्शिता लाने के लिए इलेक्ट्रानिक कांटा-बाट से ही तौल की जाएगी। राज्य शासन ने शिकायत व निवारण के लिए हेल्प लाइन नंबर 0771-2425463 भी जारी किया है। प्रदेश में 2,739 उपार्जन केंद्रों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होगी। उपरोक्त शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित रहे वरिष्ठ किसान,यूवा किसान सहित अन्य सभी वर्ग के लोग पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने में शामिल हुए गणमान्य लोग जिसमें प्रमुख रूप से घुराऊ पटेल, सुनाऊं साहू, हरी प्रसाद पटेल, चंद्रकांत पटेल,मुकेश पटेल,आलोक पटेल, मुरली पटेल, गिरजाशंकर पांडेय, भोगीलाल पटेल, शिव पटेल, राहुल पटेल, लक्ष्मी प्रसाद पटेल, रामकुमार पटेल, सूरज कुमार सिदार, संतोष साहू,बैद्यनाथ पटेल, छबीलाल साहू (पूर्व अध्यक्ष), मीनकेतन डनसेना (समिति प्रबंधक), दिनेश डनसेना(कंप्यूटर ऑपरेटर), मिथिलेश पटेल,रामकिशन पटेल,भागीरथी साहू(सहयोगी स्टाफ) एवं अन्य लोगों की उपस्थिति प्रार्थनीय रही।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular