अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम महिलाओं का हुआ सम्मान,,,,

Women were honored in various programs organized on International Women’s Day.

___विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक  कार्यक्रम की प्रस्तुति दिए,,,,

___माताओं को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया,,,,

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- सांस्कृतिक नगरी कोसीर के सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन हुआ महिला दिवस पर 10 महिलाओं को पेन प्रशस्ति पत्र और नारियल भेंट कर नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया ।वही विद्यार्थियों के कार्यक्रम में उपस्थित 50 से अधिक माताओं को पेन और प्रशस्ति पत्र नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया । महिला दिवस पर स्कूल के भैया – बहनों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दिए ।

Women were honored in various programs organized on International Women’s Day.


महिला दिवस कार्यक्रम में पहुंचे  अतिथि श्रीमती तुलसी लहरें ,कार्यक्रम अध्यक्ष गोमती राव ,विशिष्ट अतिथि श्रीमती पितर लहरे ,कुमारी चेत बाई सोनी ,संस्था के प्राचार्य वेद राम रत्नाकर  की उपस्थिति में मां भारती , सरस्वती की  तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना किया गया , विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना करते हुए कार्यक्रम को गति दिए वहीं अतिथियों का स्वागत सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्या श्रीमती दुर्गा लहरे के द्वारा पुष्प गुलदस्ता भेंट कर सभी अतिथियों का सम्मान किया गया ।


स्वागत कार्यक्रम के पश्चात राज्य गीत नित्य के साथ प्रस्तुति हुई और सम्मान किया गया।
सुवा नृत्य , पंथी नृत्य, डांडिया जैसे रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम हुए विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुति दिए ।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के असांदी से स्वतंत्र पत्रकार श्रीमती तुलसी लहरे ने महिला दिवस की बधाई देते हुए महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए अपने बात रखी और बोली “हां मैं एक स्त्री हूं मुझे यह कोई नहीं पूछता कि मैं डॉक्टर हूं या पत्रकार हूं या फिर शिक्षिका कैसे समझाएं वस्तु नहीं इंसान है हम ।स्त्री को देवी ना मानो पर इंसान तो समझो उसका सम्मान तो करो।


मंच को विशेष रूप से संस्था के कार्यक्रम संयोजक कमल कृष्ण श्रीवास, विशिष्ट अतिथि श्रीमती देव कुमारी लहरें ,कुमारी चेत बाई  सोनी और श्रीमती दीप्ति लहरें ,श्रीमती पितर लहरे ने  संबोधित किया ।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती पितर लहरे ने महिला दिवस पर अपनी बात रखते हुए स्त्री की इतिहास पर प्रकाश डालते हुए 21 वीं सदी की महिलाओं की बात रखें और बोले शिक्षा जरूरी है बोलते हुए बोली की महिलाओं को हमेशा परिवार को सपोर्ट करना चाहिए जो अधिकार हमें मिला है इसका लाभ हमें लेना चाहिए अपनी बेटी को खूब पढ़ना चाहिए और अपने पैर में खड़े हो सके ।


श्रीमती दीप्ति लहरे  ने अपने बात रखते हुए बोली की महिलाओं को हौसला देने की जरूरत है उन्हें आगे बढ़ायें पुरुष से कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ना चाहती हैं और एक दूसरे के पूरक हैं ।सामाजिक कार्यकर्ता कुमारी  चेत बाई सोनी ने शिक्षा के महत्व पर महत्व पर प्रकाश डालें और बोले शिक्षा जरूरी है अपने बच्चों को जरूर पढाएं।
कार्यक्रम में पहुंचे महिला अतिथियों का प्रतीक चिन्ह पेन और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया । कार्यक्रम का सफल संचालन आचार्य उत्तरा भारद्वाज के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती तुलसी लहरे ,श्रीमती गोमती राव , श्रीमती पितर लहरे ,श्रीमती दीप्ति लहरे ,कुमारी चेत बाई सोनी ,श्रीमती देव कुमारी लहरे ,कमल कृष्ण श्रीवास ,साहित्यकार पत्रकार लक्ष्मी नारायण लहरे ,प्राचार्य बेदराम रत्नाकर , आचार्य राकेश लहरे ,श्रीमती दुर्गा लहरे ,सहदेव जांगड़े ,प्रीति सोनवानी , अन्नू जांगड़े ,तिरेंद्र भारद्वाज ,  सुचिता अग्रवाल, विद्यार्थियों के परिवार से माताएं उपस्थित थे।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular