ग्राम पंचायत मुड़पार बड़े में सरपंच-सचिव और इंजीनियर की मिली भगत से आठ इंच के सी.सी.रोड़ चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट,,,,,

मूल्यांकन कर्ता को देता है दिखाई या फिर आंखें बंद कर कमीशन आगे है मजबूर

पिछले वर्ष  निर्माण किया गया सीसी रोड चढ़ा भर्ष्टाचार के भेंट

सारंगढ़ :- सारंगढ़ अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मुड़पार बड़े में सरपंच-सचिव और इंजीनियर की मिली भगत से आठ इंच के सी.सी.रोड़ चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट वहीं हम आपको बता दें की इंजीनियर द्वारा कैसे कोर कटिन किया और इंजीनियर ने कैसे ग्राम पंचायत एजेंसी से निर्माण कार्य करवाया यह तो भगवान जाने परन्तु यहां बात तो स्पष्ट  है।कि कैसे सरपंच-सचिव और इंजीनियर ने मिलकर अपने जेब भरने के लिए ग्राम विकास में आये राशि का दुरुपयोग किया है। वहीं सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत सारंगढ़ के अधिकारीयों की मिली भगत की खुशबू आ रही हैं।

प्रधानपुर से मुड़पार बड़े की ओर बने सी सी रोड की लागत राशि दस लाख रुपए है।और साल भर बने नहीं हुए ये सी सी रोड दो भागों में बांटकर तैयार हो चुका है।ये हम नहीं कह रहे बल्कि यहां की स्थिति बता रही हैं । वहीं जब हमने इसके बारे में ग्रामीणों से जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि सरपंच के आगे किसी की नहीं चलती जैसे बनवाया है देख तो रहे हैं साल भर नहीं हुआ और क्या स्थिति है।हम कुछ बोले तो कभी कुछ जरुरत पड़ जायेगा तो हमारे काम नहीं आयेगा इसलिए गांव में सरपंच-सचिव से खिलाफ बोलना हमारे लिए ठीक नहीं।

जी हां इस तरह वहां के ग्रामीणों द्वारा बोला जा रहा है। वहीं इस तरह से निर्माण कार्य में हुए भ्रष्टाचार में संलिप्त सरपंच-सचिव और इंजीनियर ने जो निर्माण कार्य करवाने के नाम पर जो खेल खेला है।ओ किसी से नहीं छुपा है। इंजीनियर को पता नहीं कुछ दिखाई देता है या नहीं ? भगवान जाने बेस हैं या नहीं ? कितने इंच डालना है ? गुणवत्ता क्या है ? परन्तु वहीं इस तरह से निर्माण कार्य करवाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,,
जब तक तोड़ेंगे नही, तब तक छोड़ेंगे नही

कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular