सारंगढ़ में भाजपा का चक्काजाम एवं धरना प्रदर्शन सफल,बस्तर में कांग्रेस के इशारे पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हत्या- “हरिनाथ खुंटे”

BJP’s agitation and sit-in demonstration successful in Sarangarh, killing of BJP workers at the behest of Congress in Bastar – “Harinath Khunte”

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- प्रदेश के बस्तर क्षेत्र में लगातार हो रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के नक्सल हत्या पर भारतीय जनता पार्टी के आव्हान पर प्रदेश के 78 विधानसभा क्षेत्र के चार सौ से अधिक स्थानो पर चक्काजाम बुलाया गया है। सारंगढ़ ज़िला मुख्यालय के भारत माता चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तय समय दोपहर दो बजे से चक्काजाम आरम्भ कर चार बजे आंदोलन को समाप्त किया गया। इस आंदोलन को सम्बोधित करते हुए ज़िला महामंत्री अजय गोपाल ने कहा की जब से राज्य में कांग्रेस पार्टी की सरकार आयी है तब से नक्सलियों का गतिविधि बहुत अधिक बढ़ गया है, भाजपा नेताओ का चिह्नांकित करके हत्या हो रही है और प्रदेश सरकार मुक़दर्शक बनी हुए है।


आंदोलन को सम्बोधित करते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशमंत्री हरिनाथ खुंटे ने कहा :- कि राज्य में सत्ता जाने की डर से कांग्रेस पार्टी बौखला गयी है, भाजपा कार्यकर्ताओं को डराया धमकाया जा रहा है लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता डरने वाले नही है। कार्यक्रम को ज़िला प्रभारी निर्मल सिन्हा,पूर्व विधायक केराबाई मनहर, पूर्व विधायक सुश्री कामदा जोलहे, वरिष्ठ नेता जगन्नाथ केशरवानी, ज़िला उपाध्यक्ष दीनानाथ खुंटे, ज़िला प्रवक्ता अरविंद हरिप्रिया, ज़िला मंत्री मीरा जोल्हे, महिला मोर्चा नंदनी वर्मा, ज़िला कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, अरविंद खटकर, देवेंद्र रात्रे,मनोज लहरे ने भी सम्बोधित किया तथा कार्यक्रम का आभार मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी में किया कार्यक्रम का संचालन पार्षद मयूरेश केसरवानी ने किया।

इस अवसर पर ज़िला उपाध्यक्ष टीकाराम पटेल, परिमल चंद्रा,एस कुमार यादव, मंडल अध्यक्ष रविंद्र पटेल, अध्यक्ष चिंता साहू, संगीत ठाकुर,मंडल उपाध्यक्ष टार्जन महेश, ज़िला उपाध्यक्ष महिला मोर्चाचंद्रिका देवी ठाकुर,देव कुमारी लहरे, पूर्णिमा मनहर, प्रीति पटेल, युवा मोर्चा महामंत्री राजा गुप्ता, ज़िला आईटी संयोजक गुलशन सुमन,ज़िला उपाध्यक्ष विंशु शर्मा, हितेश अजग़ल्ले, ज़िला मंत्री मिलन साहू, ज़िला स्वाध्याय योजना प्रभारी कृष्णा महिलाने,मंण्डल अध्यक्ष जीतु जोल्हे, संजीव शर्मा,उमेश विश्वकर्मा, महामंत्री डोरीलाल चंद्रा, ज़िला कार्यालय मंत्री आकाश भारद्वाज, रितेश अजग़ल्ले, विकाश डहरिया, प्रांशु अग्रवाल, भीम केसरवानी, सुदर्शन चौहान,हरिशंकर निराला,जितेश जायसवाल, हरीश यादव, गणेश महाजन, तुलाराम सोनवानी, शुभम ठाकुर, आकाश ठाकुर, अक्षत स्वर्णकार,देव जाटवर सहित सैंकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular