Pradhan Pathak’s misdeeds were exposed, villagers got angry, Pradhan Pathak Gajendra Prasad Hota was fiercely served…,
_____ग्रामीणों से जान बचाने कलयुगी शिक्षक स्कूल के कमरे में छुपा… सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस टीम के साथ उच्च अधिकारी , उच्च अधिकारियों द्वारा आरोपी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही का आश्वासन के बाद ग्रामीण हुए हुए शांत…!!
____समझाइश के बाद कमरे में छुपे शिक्षक को सुरक्षित बाहर निकाल कर लिया अपनी कस्टडी में…
सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के नवनिर्मित तहसील सरिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तोरा के मिडिल स्कूल का प्रधान पाठक के द्वारा 7 वर्षीय बच्ची के साथ ” छेड़छाड़ ” का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है! प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिक बच्ची ने अपने परिजनों को प्रधान पाठक के कुकृत्य के संबंध में बताए जाने के बाद परिजनों के द्वारा गांव में सभा भी बुलाई गई थी जिसमें आरोपी प्रधान पाठक गजेंद्र प्रसाद को भी बुलाया गया था बैठक में आक्रोशित परिजन एवं ग्राम वासियों के द्वारा पहले प्रधान पाठक की जमकर मौके पर ही पिटाई की गई जिससे प्रधान पाठक ने ग्रामीणों से अपनी जान बचाकर स्कूल के कमरे में अपने आप को कैद कर लिया ।

कमरे में छुपे शिक्षक का ग्रामीणों के द्वारा खिड़की से मोबाइल अंदर डालकर प्रधान पाठक का फोटो वीडियो लिया जा रहा था । ग्रामीणों के द्वारा घटना की सूचना पाकर सरिया तत्काल पुलिस दलबल के साथ पहुंची और मौके और पुलिस आरोपी प्रधान पाठक को स्कूल के कमरे से बाहर निकाल कर अपने कस्टडी में लिए गया । जैसे ही गाड़ी पर आरोपी को बैठाया गया मौके पर उपस्थित आक्रोशित ग्रामीणों के आरोपी शिक्षक पर हमलावर होने की कोशिश करते रहे । स्थानीय पुलिस की समझाइश पर ग्रामीणों का आक्रोश शांत नही हो रहा था जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए सरिया पुलिस के द्वारा उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया गया था ग्रामीणों में तनाव को बढ़ते देख मौके पर रात में ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पहुँचे और ग्रामीणों को समझाइश देते हुए आरोपी प्रधान पाठक के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया और ग्रामीणों के समक्ष ही स्कूल में छुपे प्रधान पाठक को तत्काल गिरफ्तार किया गया व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में पुलिस ने ग्रामीणों से आरोपी को सुरक्षित रात तकरीबन 12-1 के आसपास सरिया लेकर आई तथा आगे की कार्यवाही जारी है!

माहेश्वर नाग,,,एडिसनल एसपी सारंगगढ़ – बिलाईगढ़वर्जन:-
नाबालिग के साथ हुई घटना को लेकर ग्रामीण काफी आक्रोशित थे पुलिस ने मौके पर पहुँच कर ग्रामीणों को समझाया और कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया गया । जिस पर लोग शांत हुए । स्कूल में छुपे आरोपी शिक्षक को पुलिस कस्टडी में लेकर थाना लाया गया आरोपी पर धारा 354 व पॉस्को एक्ट पंजीबद्ध करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया आगे की कार्यवाही की जा रही है
माहेश्वर नाग,,,एडिसनल एसपी सारंगगढ़ – बिलाईगढ़
भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
