Bahujan Samaj Party supported the demands of Sarv Adivasi Samaj Chhattisgarh, BSP was also involved in reservation movement,,,,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ :-दिनाँक 15 नवंबर को धरती आबा भगवान बिरसामुंडा के जन्मजयंती पर सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ के द्वारा पूरे प्रदेश भर में आर्थिक नाकेबंदी कर धरना प्रदर्शन 32% आरक्षण को कम किये जाने के कारण कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकालकर एसटी के 32% आरक्षण को यथावत करवाने हेतु

मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन Bhupesh Baghel के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया है उसी तारतम्य में हमारे जिला सारंगढ़- बिलाईगढ़ में भी सर्व आदिवासी समाज के आव्हान में विशाल संख्या में आरक्षण समर्थकों द्वारा प्रदर्शन किया गया और ज्ञापन दिया गया है

जिसे हमारी बहुजन समाज पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा समर्थन प्राप्त होने पर हेमंत पोयाम प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ बसपा के आदेशानुसार व प्रवीण सिंह मल्होत्रा जिलाध्यक्ष सारंगढ़-बिलाईगढ़ बसपा के मार्गदर्शन से हमारे बहुजन समाज पार्टी जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी आदिवासी समाज के लोगों के संवैधानिक हितों के लिये समर्थन दिया है आज के आंदोलन में बसपा की ओर से शामिल होने वाले पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से गिरधर सिदार जिला प्रभारी, संतोष देवांगन जिला सचिव, एड. रमेश अनंत जिला कोषाध्यक्ष, एड. नारायण रत्नाकर विधानसभा प्रभारी सारंगढ़, संतलाल जांगड़े नगर अध्यक्ष सारंगढ़, लता लक्ष्मे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सारंगढ़, नरेंद्र चौरगे बीवीएफ अध्यक्ष, दुलरवा खूंटे बीडीसी, रामदास कुर्रे सेक्टर महासचिव, सुश्री प्रभा जोल्हे सेक्टर प्रभारी व सैकड़ो बसपा कार्यकर्ता शामिल रहकर आदिवासियों को पूर्व की भांति उनके 32% आरक्षण सभी क्षेत्रों में देने की मांग किये।। #जयभीम #जयबिरसामुंडा #Sarangarh #संविधानजिंदाबाद #बीएसपीजिंदाबाद #ST_Reservation
भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
