A young man died on the spot, two seriously injured in a painful road accident between Dhaunrabhantha and Sharda Mandir,,,,
रायगढ़ :- जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत ग्राम धौंराभांठा से शारदा मंदीर के बीच सड़क में आज सुबह के लगभग 11बजे एक दर्दनाक दुर्घटना हुई है। दुर्घटना मे एक युवक की ऑन द स्पॉट मौत हो गई तथा 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं!

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक तमनार ब्लॉक के ग्राम कोंड़केल का निवासी अनिल यादव पिता रामलाल यादव उम्र 18वर्ष बताया जा रहा है एवं उसके साथ अघन चौहान व नरेश यादव अपने घर से जरूरी कार्य हेतु धौंराभांठा आ रहे थे तभी धौंराभांठा की ओर से ट्रेलर वाहन क्र Cg 13 LA 4959 ओभर लोड कोयला भर तेज गति से आ कर स्कूटी में सवार युवकों को रौंदते हुए फरार हो गया । जिससे दुघर्टना स्थल पर ही अनिल यादव की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दुघर्टना में नरेश यादव का दाहिना हांंथ टूट गया है और अघन चौहान पूरी तरह से जख्मी हो गया जिसे तत्काल तमनार स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।
वहीं दुर्घटना के बाद अनिल ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया और सड़क पर प्रदर्शन करने लगे तथा दुघर्टना की जानकारी तुरंत तमनार थाना प्रभारी को दिया गया जिससे थाना प्रभारी ने अपने स्टाफ के साथ घटना स्थल पहुंच कर घटना को संज्ञान में लेते हुए आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। ग्रामीणों द्वारा चक्का जाम के बाद 1 लाख जिंदल की ओर से 25 हजार प्रशासन की ओर से मुआवजा पर चक्का जाम खुला सका! दुर्घटना का रेप करने वाली ट्रेलर वाहन फरार dcpp जिंदल प्लांट के अंदर मिली है! तथा तमनार पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही जारी है!
भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
