अभ्यारणवासियों को तेन्दुपत्ता लाभांश दे राज्य सरकार- रामकुमार थुरिया

State government should give Tendupatta dividend to the residents of the sanctuary- Ramkumar Thuria


सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- सारंगढ़ विकास खण्ड अंतर्गत 277 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैले गोमर्डा अभ्यारण सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के लिए गौरव है जहां हजारों की संख्या में पर्यटक वन्य प्राणियों को स्वच्छंद वातावरण में घूमते हुए देखने के लिए आते हैं बड़े बड़े अधिकारी मंत्री भी टमटोरा, माड़ोसिल्ली में बने रेस्ट हाउस में मौज मस्ती कर चले जाते हैं लेकिन कभी किसी नेे अभ्यारण सीमा में बसे 28 गांव के 3 हजार परिवारों के समस्या के संबंध में जानने व समझने की कोशिश नही किया है

शासन प्रशासन पर उक्त आरोप लगाते हुए सालर मल्दा ब मण्डल भाजपा के महामंत्री रामकुमार थुरिया ने कहा कि गोमर्डा अभ्यारण क्षेत्र के 28 गांव में हजाारों की संख्या में किसान हैं जिनकी निजी जमीन क्रय विक्रय के पंजीयन पर 1996-97 से शासन से रोक लगी हुई जिसकी वजह से किसान जमीन के क्रय विक्रय का पंजीयन नही करा पा रहे हैं वहीं इन 28 गांव के निवासीयों को वनोपज समितियों द्वारा संग्राहक कार्ड जारी नही किया जाता है जिससे तेंन्दुपत्ता संग्रहण,जनश्री बीमा योजना, मेधावी छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित हो रहे हैं जिसकी छतिपूर्ति छत्तीसगढ़ सरकार को करना है लेकिन भूपेश सरकार सत्ता में आने के बाद कैम्पा मद की काली कमाई कर अपने वन मण्डलाधिकारियों को काली स्कार्पियो की सवारी करवा रही है लेकिन अभ्यारणवासियों को इस मद अंतर्गत प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष तेन्दुपत्ता लाभांश के रूप में दी जाने वाली छतिपूर्ति राशि का एक रूपये भी भुगतान नही किया है माननीय वनमंत्री मोहम्मद अकबर जी 4 साल का आप अभ्यारण के प्रत्येक परिवार का राशि दबा कर रखें हैं कब तक भुगतान करने अपने प्रशासनिक अमला को निर्देशित करेंगे आपकी सरकार हमारे गोमर्डा अभ्यारण के प्रत्येक परिवार का 10000-10000 रूपये का कर्जदार हैं उसे भी भुगतान करें अन्यथा आने वाले दिनों में जनता आपको जवाब देगी।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular