मौके पर बटुक आयुष्मान गुरूचरण पाढ़ी को शुभार्शीवाद प्रदान किया
बरमकेला।सरस्वती शिशु मंदिर बरमकेला में आयोजित श्री चन्द्रशेखर पाढ़ी जी के सुपुत्र गुरूचरण उर्फ गिरजाशंकर के व्रतोपनयन संस्कार में पहुंचे सरिया एवं चन्द्रपुर मण्डल भाजपा के पदाधिकारीगण।

मौके पर भाजपा पदाधिकारियों ने बटुक आयुष्मान गुरूचरण को शुभाशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर बरमकेला नगर पंचायत अध्यक्ष हेमसागर नायक, सरिया मण्डल भाजपा महामंत्री द्वय चूड़ामणि पटेल एवं राधामोहन पाणिग्राही,चन्द्रपुर मण्डल भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष श्रीमती कविता मनोरंजन पुरोहित,बरमकेला नगर पंचायत के पूर्व पार्षद दिलीप कुमार चौधरी,युवा भाजपा नेता हिमांशु शेखर पाणिग्राही,पाढ़ी परिवार के ईष्ट बांधव समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
