जांजगीर/सारंगढ।। छत्तीसगढ़ पुलिस लगातार छ.ग. के सभी जिलों के थाना,चौकी में पुलिस जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों के साथ साथ समूहों और आम जनगण को शसक्त और सदृण बनने के लिए जन चौपाल लगाते है जिसमे घरेलू हिंसा,चोरी,ड्कैत,फ्राड कॉल,ऑनलाइन ठगी सभी से बचने के लिए उपाय और शसक्त बनने की गाइडलाइन्स देते है ।इस ही तारतम्य में एक ताजा मामला जांजगीर चाँपा जिला के थाना मालखरौदा में एक महिला समूह ने लिखित आवेदन दिया है जिसमे बताया गया कि सारंगढ के पत्रकार और मंत्रालय तक का पहुच दिखा कर रोशन सोनी और जगरनाथ बैरागी आकर शासकीय उचित मूल्य की दुकान सिंघरा में आये और तुम्हारा स्टॉक दिखा रहा है कहते हुए इसको कम करवा देंगे हमारा पहुच मन्त्रालय तक है कहते हुए 50 हजार रुपये ले लिए रुपये लेने के बाद से छः महीना तक मे स्टॉक कम होते जाएगा बोले जिसको महिला समूह ने सच मान बैठा लेकिन आज पर्यंत तक चावल की स्टॉक कम नही हुआ तो महिला समूह 74409660××(परिवर्तन किया हुआ नम्बर) मोबाइल नम्बर में लगातार कॉल करते और रोशन सोनी नामक व्यक्ति से बात करते की स्टॉक कम नही हुआ तो हमारा रुपये वापस कर दो लेकिन रोशन सोनी लगातार महिला समूह को धमकाते,चमकाते और जेल भेजवा देने की डर दिखाते और अपना पहुच मंत्रालय तक होने की पहुच से महिला समूह भय में आ गए और समूह ने आगे बताया कि रोशन सोनी कहते कि सारंगढ आ जाओ यहां तुम्हारा रुपये ले जाना कहते रहते है।
महिला समूह ने अपना जेवरात दुकान में गिरवी रख दिया 50,हजार राशि
महिला स्व सहायता समूह जय माँ सराई सिंगार सिंघरा ने अपने आवेदन में बताया थाने को की उचित मूल्य की दुकान आकर कहा गया कि तुम्हारा चावल का स्टॉक दिखा रहा है जिसमे तुम्हारे ऊपर कारवाही हो जाएगा इसको कम करवा लो हमारा पहुच मंत्रालय तक है और हम सारंगढ के पत्रकार है ऐसे कहते हुए तत्काल डरी,सहमी महिला समूह ने अपनी सोने की जेवरात को गांव के रामेश्वर दास के यहां गिरवी छोड़ दिया पैसा अब पीड़ित महिला समूह ने थाने में आवेदन देकर लगाई गुहार
सारंगढ के पत्रकार और मंत्रालय तक पहुच का डर समूह को पड़ा महंगा
नेताओ की पहुच मंत्रालय तक होती इसमें कोई निसंकोच नही लेकिन ठगी करने वाले कि पकड़ मंत्रालय तक समझ से हुए परे बता दे कि एक तरफ महिला समूह को सरकार देती बढ़ावा और दूसरी तरफ ठगी का होते दिख रहे समूह समझ से है परे ऐसे में महिलाओं समूह के ऊपर हो रहे ठगी और प्रताड़ित के ऊपर सरकार को ध्यान देना चाहिए। महिला समूहों को सजग और होशियार बनने की जरूरत भी प्रतीत होती है।
आगे महिला समूह ने बताया कि पता करने पर रोशन सोनी खैरा छोटे सारंगढ और जगरनाथ बैरागी फरसवानी सारंगढ का पत्रकार होना बताया और मंत्रालय तक कि पहुच का धौंस दिखाया आगे महिला समूह ने अपने शिकायत पत्र में लिखा कि अगर हमें न्याय नही मिली तो आत्मदाह करेंगे जिसकी सम्पूर्ण जवाब दारी सारंगढ के पत्रकार बताने वाले रोशन सोनी और जगरनाथ बैरागी की होगी।


