रायगढ़ :- जिले में लंबे समय बाद प्रशासनिक सर्जरी हुई है और एक साथ चार अनुविभागों में एसडीएम बदल दिए गए हैं। संयुक्त कलेक्टर राजीव कुमार पांडेय को सारंगढ़,संयुक्त कलेक्टर डिगेश पटेल को घरघोड़ा,संयुक्त कलेक्टर मनीष मिश्रा को धरमजयगढ़ तो वहीं डिप्टी कलेक्टर गगन शर्मा को रायगढ़ में पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही अंगद के पांव की तरह लंबे समय से जमे कुछ अधिकारियों की रायगढ़ से विदाई हो गई है।

हाल ही में राज्य सरकार ने एक ही जिले में लंबे समय से पदस्थ अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया था। इसमें रायगढ़ एसडीएम युगल किशोर उर्वशा, सारंगढ़ एसडीएम नंद कुमार चौबे,घरघोड़ा एसडीएम अशोक मार्बल और धरमजयगढ़ एसडीएम सीमा पात्रे के नाम थे। 23 मई के तबादला आदेश के बाद अब इन्हें रिलीव कर दिया गया है। इनके स्थान पर नए अधिकारियों की पदस्थापना की गई है। संयुक्त कलेक्टर डिगेश पटेल को घरघोड़ा का जिम्मा दिया गया है। यहां कई सालों तक अशोक मार्बल पदस्थ रहे। इसके पहले भी मार्बल का एक बार तबादला किया गया था लेकिन उन्होंने स्टे ले लिया था।
करीब पांच सालों से रायगढ़ जिले में ही सेवा देने वाले सारंगढ़ एसडीएम नंद कुमार चौबे की जगह राजीव पांडेय को पदस्थ किया गया है। वहीं धरमजयगढ़ में सीमा पात्रे की जगह मनीष मिश्रा को पोस्टिंग दी गई है। रायगढ़ में युगल कुमार उर्वशा की जगह पर डिप्टी कलेक्टर गगन शर्मा को पदस्थापना दी गई है। शासन ने अपर कलेक्टर आरए कुरुवंशी का बिलासपुर तबादला किया है लेकिन उनके विकल्प के रूप किसी की पोस्टिंग नहीं की है। अशोक मार्बल और सीमा पात्रे को भारमुक्त भी कर दिया गया है। खरसिया एसडीएम अभिषेक गुप्ता का भी पूर्व में तबादला हो चुका है लेकिन उन्होंने स्टे लिया था।
तहसीलदार भी बदले गए……. अब तक रायगढ़ तहसीलदार की जिम्मेदारी संभालने वाले गगन शर्मा को एसडीएम बनाने के बाद तहसील की जिम्मेदारी भी बदली है। सरिया तहसीलदार के रूप में पदस्थ शनि कुमार पैकरा को रायगढ़ तहसीलदार बनाया गया है तो वहीं धरमजयगढ़ के नायब तहसीलदार अरपन कुमार कुर्रे को सरिया का प्रभारी तहसीलदार बनाया गया है। जिले के कुछ तहसीलदारों ने तबादले के बाद स्टे लिया है।
भ्रष्ट्राचारियो को,,,,
जब तक तोड़ेंगे नही, तब तक छोड़ेंगे नही
कलम का बादशाह✍️
