Bilaigarh Police is unable to solve the murder mystery, the family members have complained to the SP and Collector…
सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत नगरदा में करीब 3 माह पहले एक युवक लखन लाल विश्वकर्मा की संदिग्ध हालत में आधी जली हुई लाश मिली थी । जिस पर बिलाईगढ़ पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही थी। लेकिन करीब 3 माह बीत जाने के बाद भी अब तक इस गुत्थी को पुलिस सुलझाने में नाकामयाब साबित हुई है । वहीं परिजनों ने नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कलेक्टर डी राहुल वैंकेट एवं एसपी राजेश कुकरेजा से मुलाकात कर शीघ्र उचित जांच कर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है ।

वी ओ – गिरवर निलारा सामाजिक कार्यकर्ता और मृतक के परिजनों ने बताया कि उनके द्वारा बिलाईगढ़ पुलिस को आरोपियों पर कार्यवाही करने के लिए कई दफा आवेदन दिया जा चुका है बावजूद अब तक बिलाईगढ़ पुलिस हाथ में हाथ धरे बैठी हुई है ।

जब घटना घटी थी तब बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा रायपुर से फॉरेंसिक टीम और बलौदा बाजार से डॉग स्क्वायड की टीम की भी मदद ली गई लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं होना बिलाईगढ़ पुलिस की नाकामयाबी को दर्शाता है । बिलाईगढ़ पुलिस डाक्टरों के रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं । उधर परिजन करीब 3 माह से मृतक लखन लाल विश्वकर्मा के हत्या में इंसाफ की राह तके बैठे हुए हैं । नवीन जिला बन जाने से अब परिजनों को भी इंसाफ मिलने की उम्मीद है ।
भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
