In the field of politics, Arun Malakar, Smt. Manju Malakar and Smt. Shanti Malakar from Sarangarh assembly are the pride of the society.
रायगढ़ अंचल में फूलमाली समाज का है अहम योगदान,,,,,
सारंगढ़-बरमकेला :- अठ्ठारहगण फूलमाली समाज रायगढ़ अंचल में रायगढ़, सारंगढ़, खरसिया, लैलूंगा और धरमजयगढ़ कुल 05 विधानसभा सीट आते हैं,

जिसमें रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सबसे अधिक कुल 23236 मतदाता, सारंगढ़ विधानसभा में कुल 10375 मतदाता, खरसिया विधानसभा में कुल 10201 मतदाता, लैलूंगा विधानसभा में कुल 6723 मतदाता व धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम कुल 528 मतदाता शामिल हैं। सामाजिक दृष्टि से रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 03 सामाजिक भवन रायगढ़, पुसौर और सरिया में उपलब्ध हैं, खरसिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुटकापुरी और ग्राम सेमरा में 02 सामाजिक भवन उपलब्ध हैं बांकी तीनों विधानसभा क्षेत्र में एक भी सामाजिक भवन उपलब्ध नहीं हैं। फिर भी राजनीति के क्षेत्र में फूलमाली समाज सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र से सबसे उच्च पद पर माननीय अरुण मालाकार अध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी जिला रायगढ़ ग्रामीण, श्रीमती मंजू मालाकार अध्यक्ष जनपद पंचायत सारंगढ़, रामलाल पटेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रायगढ़, श्रीमती रंजना पटेल पार्षद नगरनिगम रायगढ़ व श्रीमती शांति मालाकार पार्षद नगर पालिका परिषद सारंगढ़ के पद पर सुशोभित हो रही हैं। फूलमाली समाज रायगढ़ क्षेत्र के ज्यादातर ग्रामीण अंचल में सादगी पूर्वक जीवन यापन करते हुए क्षेत्र के विभिन्न जातिबंधुओं के साथ तालमेल रखते हुए समाज व राष्ट्र निर्माण में समर्पित भाव से अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है और भविष्य में भी करता रहेगा।
भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
