In the name of strike, Sarpanch Sangh is playing double game, Sarpanch, here and there, the Panchayat has paid lakhs of rupees to the loved ones,,,,,
____जनपद पंचायत सारंगढ़ के वे सरपंच नाराज हैं, जिन्हें हड़ताल के नाम पर गुमराह किया गया। यह हम नहीं सरपंचों में हो रही कहासुनी,,,,
____पंचायत सरपंच हड़ताल के नाम पर जनता को दे रहे धोखा , इधर हड़ताल उधर पंचायत ने कर दिया चेहतों को लाखो रुपये का भुगतान,,,,
____जनपद पंचायत सारंगढ़ के सरपंच संघ के व्हाट्सएप ग्रुप में हो रही हड़ताल के दौरान ऑनलाइन भुगतान का चर्चा परिचर्चा,,,,
___सरपंच संघ सारंगढ़ का एक ओर अनिश्चितकालीन हड़ताल काम बंद कलम बंद,,,
___क्या हड़ताल के दौरान ऑनलाइन भुगतान लेना ही सरपंच संघ सारंगढ़ का” काम बंद है कलम बंद“है
सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- सारंगढ़ में पंचायत सरपंच संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे है जिसके कारण आम जन मानस का काम नही हो रहा है लोगो को अनेकों समस्याओं का।सामना करना पड़ रहा है । दूसरी तरफ पंचायत के सरपंच अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है । ऐसे में ग्राम पंचायत के लोगो को राशन , वृद्धा पेंशन जैसे जनहितैषी योजनाओ का लाभ नही मिल रहा है पानी जैसे मूलभूत सुविधाओं से वंचित कर दिया गया है ।

वही सारंगढ़ जनपद पंचायत के कई ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव के द्वारा जनता हित छोड़कर निजी हित साधने में लगे हुए है । जो अपने स्वार्थ सिद्ध करने के लिए हड़ताल के बाउजूद भुगतन किया गया । सवाल उठना लाजिमी है कि हड़ताल की अवधि में भुगतान कैसे संभव है । अगर सरपंच सचिव के द्वारा इतनी ईमानदारी से अपने पंचायत के लोगो की समस्याओं के निराकरण करने में दिखाया होता तो ग्राम पंचायत के विकास मॉडल प्रदेश के नक्से पर अंकित दिखाई देता । अब गौर करने वाली बात यह है कि सरपंच संघ इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है । कई सरपंचों का यहां तक कहना है कि :-

आइए एक नजर डालते हैं सरपंच संघ सारंगढ़ के व्हाट्सएप ग्रुप में हुए सरपंचों की चर्चा परिचर्चा पर :-
____कहां से सरकार झुकेगा, हम लोग के धरना में हर कोई अपना काम निकाल रहा है, कोई ऑनलाइन पेमेंट ले रहा है तो कोई भूमि पूजन कर रहा है यह सब तो सरकार देख रहे हैं, उनको भी मालूम है सरपंच में एकता नहीं है, कहां से झुकेगा मेरे भाई,,
____कलेक्टर seo सबको मालूम है की सभी लोग काम करवा रहे हैं, तो धरना का कोई मतलब नहीं है, उसको जानकारी दे रहे हैं ऊपर,
___हमारे जनपद में सब कार्य हो रहे हैं सत्यापन मूल्यांकन बिल एंट्री और सत्यापन भी लेकिन हम लोग सरपंच संघ को लेकर चल रहे हैं, भाई कई पंचायत 15 वित्त को निकाल रहे हैं चुपके-चुपके
____हम सबको पैसे कि जरूरत है मगर हम अपने हक कि लड़ाई में अपना काम कलम छोड़कर बैठे हैं बहोत ही शर्मिंदा कि बात है जो छुपकर वार कर रहा है अगर करना है तो सामने आकर बोले कि मैं सरपंच संघ के सांथ नही हूँ ऐसे छुपकर काम करने वालों को गद्दार कहा जाता है। जल्द पता लगाते हैं कि 22 तारिक धरना प्रदर्सन से आज तक के किसी भी तारिक को 15 वं वित्त का राशि कौन आहरण किया है हमारे जनपद में 3 ऑपरेटर हैं जो पैसा ट्रांसफर करते हैं इस बीच मे को पैसा ट्रांसफर करवाया है पूछेंगे 3 नों ऑपरेटर को और उस सरपंच को बहोत सम्मान के सांथ सरपंच संघ के बैठक में बुलाएंगे हम भी तो देखेंउनका चेहरा दिखता कैसे है
यहां पर यह कहना उचित होगा कि सारंगढ़ जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायतों में विकास की गंगा बह रही है।
हड़ताल समय मे जनपद पंचायत सारंगढ़ में ऑन लाईन भुगतान किया गया है।
भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
