बहुजन समाज पार्टी रायगढ़ के नये जिलाध्यक्ष बनाये गए सरजू प्रसाद अजगल्ले,,,,

Sarju Prasad Ajgalle appointed as the new district president of Bahujan Samaj Party Raigad,,,,

रायगढ़ :- दिनाँक 14/09/2022 को रामनमी भवन हीरानगर मिठुमुडा रायगढ़ में बहुजन समाज पार्टी जिला रायगढ़ के तत्वावधान में जिलास्तरीय पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें मुख्यअतिथि दाऊराम रत्नाकर प्रदेश प्रभारी बसपा छत्तीसगढ़ व पूर्व विधायक पामगढ़, विशिष्ट अतिथियो में राधेश्याम सूर्यवंशी प्रदेश प्रभारी बसपा छ. ग. ,धनीराम बंजारे संविधान प्रचारक व पूर्व प्रदेश सचिव बसपा छ. ग. ,विष्णु सेवक गुप्ता वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा रायगढ़, हरिराम महिलाने वरिष्ठ बामसेफ कार्यकर्ता उपस्थित रहे सभी अतिथियों व पार्टी

पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा सर्वप्रथम बहुजन महापुरुषों के तैल चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किये ततपश्चात सभी वक्ताओं ने बहुजन मिशन के बारीकियो से अवगत कराते हुए पार्टी संगठन को विस्तार करने एवं बसपा के जनाधार को बढ़ाने हेतु उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को कैडर दिये तदुपरांत नवीन जिला कमेटी गठन पर चर्चा किये उसके बाद सर्वसम्मति से सरजू प्रसाद अजगल्ले जो कि पूर्व में रायगढ़ विधानसभा कमेटी में प्रभारी थे उन्हें बसपा रायगढ़ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किये तथा सभी वर्तमान जिला कमेटी के पदाधिकारियों को यथावत रखा गया और बामसेफ के जिला संयोजक के रूप में के.पी. खंडेलवाल को भी नियुक्त किया गया। आज के इस बैठक में रायगढ़ जिले के तीनों प्रभारी क्रमशः एड. मुरलीधर बर्मन, इन्नोसेंट कुजूर, फिरूराम साहू, एड. रमेश राउतराय पूर्व जिला जोन इंचार्ज, डॉ. रूपलाल चौहान जिला महासचिव, डॉ. राधेश्याम रात्रे  जिला संगठन सचिव, सगुन महेश जिला सचिव, एड. रामकृष्ण खटर्जी  जिला कोषाध्यक्ष, हरि टण्डन  विधानसभा अध्यक्ष रायगढ़,

सुरेश सामल विधानसभा प्रभारी रायगढ़, डॉ. रोहनलाल भारद्वाज  विधानसभा अध्यक्ष खरसिया, समारू खंडेलवाल  पूर्व जिला सचिव, रवि किरण घोघरे  पूर्व जिला सचिव, शोभत राम भगत विधानसभा अध्यक्ष लैलूंगा, कुंतीलता साहू , रूबी टण्डन , उमेश सोनी , कमलराज अम्बेडकर , भूपेंद्र रात्रे , सूर्यकांत बौद्ध आदि बसपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे

अंत मे आज के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बसपा रायगढ़ के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह मल्होत्रा ने नवीन जिला कमेटी के समस्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुये व सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए बैठक की समापन की घोषणा किये सभी पार्टी पदाधिकारियों द्वारा प्रवीण सिंह मल्होत्रा को पुष्पमाला पहना कर अब तक रायगढ़ जिलाध्यक्ष के रूप में जो काम किये उसकी सराहना करते हुये विदाई दिये साथ ही साथ छत्तीसगढ़ राज्य के 30 वा नवगठित जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रथम जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई भी दिये इसके लिये मल्होत्रा ने रायगढ़ जिले के समस्त साथियों को आत्मीयता के साथ धन्यवाद ज्ञापित किया।। जय भीम जय कांशीराम जय संविधान जय भारत बीएसपी जिंदाबाद बहनजी जिंदाबाद के नारे लगाये गये।।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular