तीन सितंबर से नवीन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में डी राहुल वेंकट को प्रथम कलेक्टर नियुक्त किया गया,,,,,

D Rahul Venkat was appointed as the first collector in new district Sarangarh-Bilaigarh from September 3,,,,

सारंगढ़ :- छत्तीसगढ़ में तीन नये जिलों की घोषणा होनें के बाद आज सामान्य प्रशासन विभाग ने एक आदेश जारी करते हुए इन तीन नये जिलों में कलेक्टर की पदस्थापना के आदेश जारी कर दिये हैं और तीनों कलेक्टर तीन सितंबर से अपने अपने जिलों का चार्ज लेंगे।

First Collector of Sarangarh-Bilaigarh

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में जिला खैरागढ़ छुईखदान गण्डर्ई में जगदीश सोनकर को इसी तरह मोहला मानपुर अंबागढ़ चैकी जिला में एस जयवर्धन के अलावा सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में डी राहुल वेंकट को कलेक्टर नियुक्त किया है।

इन तीनों नये जिलों में कलेक्टर नियुक्त होनें के आदेश के बाद तीन सितंबर से नये जिले अस्त्वि में आ जाएंगे। यहां यह बताना लाजमी होगा कि मुख्यमंत्री भूपेश बचेल ने 26 जनवरी 2022 को सारंगढ़ बिलाईगढ़, जिला मोहला मानपुर, अंबागढ़ चैकी, जिला छुईखदान गण्डई को नये जिला बनाने की घोषणा की थी और अब पूरे 8 महीने बाद ये तीनों जिले 3 सितंबर से अस्तित्व में आ रहे हैं।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular