भीम आर्मी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े समेत उनके पूरे टीम को मुख्यमंत्री ने सारंगढ़ पहुंचने से पहले कराया गिरफ्तार,,,,,

Bhim Army Chhattisgarh’s state president Rajkumar Jangde and his entire team were arrested by the Chief Minister before reaching Sarangarh.

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- भीम आर्मी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार जांगड़े समेत उनके साथियों को 3 सितंबर 2022 के दिन पुलिस प्रशासन ने उनके घरों से गिरफ्तार कर अपने वाहन में बिठा कर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला से कोसों दूर लेकर घुमाते रहे जब तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का कार्यक्रम समाप्त नहीं हो गया तब तक पुलिस प्रशासन ने भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को उनके घर तक नहीं छोड़ा था दरअसल मामला छत्तीसगढ़ के नवगठित जिला सारंगढ़ का है

जहां छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का जिला उद्घाटन हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया था लगातार 20 25 वर्षों से सारंगढ़ को जिला बनाने की मांग बड़ी मुश्किल से पूरी हुई थी लेकिन भीम आर्मी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े ने मुख्यमंत्री के समक्ष सतनामीयो पर लगातार बढ़ रहे अन्याय अत्याचार शोषण मानव मानव एक समान के संदेश देने वाले परम पूज्य संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी द्वारा स्थापित किए गए

सतनामीयो के प्रतीक चिन्ह जैतखाम को आगजनी करने जैसे घटना पर सवाल पूछना चाहा और 2 दिन पहले अपने फेसबुक अकाउंट और टि्वटर अकाउंट सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात को लगातार वायरल करते रहे और उनके कार्यकर्ताओं ने भी लगातार मुख्यमंत्री को जवाब तो देना ही पड़ेगा इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर डालना शुरू कर दिया फिर क्या था इस मामले ने तूल पकड़ लिया और शासन प्रशासन अलर्ट हो गई तथा कार्यक्रम के दिन सुबह भारी पुलिस बल भीम आर्मी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार जांगड़े को उनके घर पहुंच कर गिरफ्तार कर लिया साथ ही प्रदेश कोषाध्यक्ष संतोष बौद्ध सारंगढ़ जिला प्रभारी मनिंदर सिंह आजाद कार्यकर्ता राजकुमार वारे हेमंत खूंटे को उनके घर से गिरफ्तार कर शहर से दूर सरकारी वाहन में घुमाते रहे दरअसल राजकुमार जांगड़े और उनकी पूरी टीम ने सिर्फ सतनामीयो पर ही हो रहे अत्याचार नहीं बल्कि प्रदेश में लगातार बहुजन समाज के ऊपर हो रहे

अत्याचार को लेकर भी सवाल पूछना चाहा वही राजकुमार जांगड़े ने बताया कि इससे भी पहले 40000 अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पदोन्नति में आरक्षण के मुद्दे को लेकर प्रदेश की राजधानी रायपुर में 4 फरवरी को हुए व्यापक आंदोलन के समय भी भूपेश बघेल ने उनको सेंट्रल जेल में बंद करवा दिया था जिस बात से नाराज राजकुमार जांगड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री को आज नहीं तो कल भीम आर्मी छत्तीसगढ़ के सवालों का जवाब तो देना ही पड़ेगा आखिर मुख्यमंत्री को भीम आर्मी से इतना डर क्यों आखिर पढ़े-लिखे हवाओं को बेरोजगारी भत्ता क्यों नहीं मिल रहा गौ गौठान योजना होने के बावजूद भी सड़कों में मवेशियों का भीड़ क्यों है जिसमें आए दिन दुर्घटना होते रहते है छत्तीसगढ़ सरकार ने अभी तक शराबबंदी क्यों नहीं किया इस प्रकार के अनेकों सवाल भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से पूछने का योजना बनाया था लेकिन समय से पहले पुलिस प्रशासन ने उन्हें उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया और भीम आर्मी छत्तीसगढ़ का योजना नाकाम कर दिया लेकिन भीम आर्मी छत्तीसगढ़ ने जवाब देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ज्यादा खुश ना हो सरकारें आती जाती रहती है मौका मिलने पर करारा जवाब देंगे

भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular