बरमकेला महिला स्वास्थ्यकर्मी को अपने सरकारी आवास के पिछे बुलाकर छेडख़ानी करने वाले बीपीएम गिरफ्तार,,,,

BPM arrested for molesting Barmkela female health worker behind her official residence,,,

टीकाराम सहिस की रिपोर्ट :-

बरमकेला :- बरमकेला में महिला स्वास्थ्यकर्मी से अभद्र व्यवहार करने वाला बीपीएम पुलिस की गिरफ्त में है। इधर मामला गर्म होता देख सीएमएचओ ने भी सात लोगों की कमेटी बनाई है जो मामले की जांच कर प्रतिवेदन देगी। विगत 30 अगस्त को बरमकेला के ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर(बीपीएम)केशव प्रसाद जायसवाल ने एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को सरकारी घर बुलाकर छेडख़ानी की। युवती ने शोर मचाया तो उसे छोड़ दिया। कर्मचारी की शिकायत पर बरमकेला थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। ब्लॉक की अन्य महिलाकर्मियों ने भी बीपीएम के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत की थी।


बरमकेला पुलिस ने बीपीएम केशव को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी कहां से हुई, इसकी जानकारी पुलिस ने नहीं दी है। दूसरी तरफ मामला ज्यादा गर्म होता देख सीएमएचओ एसएन केसरी ने भी एक कमेटी गठित की है। उन्होंने डॉ. जय कुमारी चौधरी जिला टीबी अधिकारी, डॉ. भानुप्रताप पटेल जिला टीकाकरण अधिकारी, डॉ. काकोली पटनायक एनजीओ लायन्स क्लब प्रतिनिधि, सुधा पटेल ड्रग इंस्पेक्टर, हरदेव सिंह राजपूत लेखापाल, गब्बर जोशी फार्मासिस्ट और रश्मि खलखो सहायक ग्रेड-3 की कमेटी को सात दिन में रिपोर्ट मांगी है।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular