फर्जीवाड़ा आंकड़ों से पूर्ण हो रहा वैक्सीनेशन, बिना दुसरी डोज लगे मिल रहा है COVID-19 वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र,,,,,

Vaccination being completed by fraudulent data, certificate of COVID-19 vaccination is being given without taking any other dose,,,,,

टीकाराम सहिस की रिपोर्ट :-

रायगढ़ :- कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकार ने विज्ञापन सहित कई माध्यम से लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए अपील की गई। लेकिन कहीं ना कहीं इसमें कमी तो रह गई, जिसके नतीजन अधिकारियों के नजरों के सामने टीकाकरण टीमों द्वारा फर्जी वैक्सीनेशन करना पड़ रहा है। वहीं इसकी जानकारी जिले के जिम्मेदार अधिकारियों को होने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से टीमों द्वारा अभी भी लगातार फर्जी वैक्सीन किए जा रहे हैं। जिससे लोग परेशान है। लोगों को कहना है कि स्वास्थ्य आदि कारणों से उन्होंने समय से वैक्सीन नहीं लगवा पाई है लेकिन इसके बाद भी उनके पास दूसरा डोज लगने का मैसेज आ चुका है।

जिससे वह परेशान हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी इसके प्रति अभी तक कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी है। गौरतलब है कि जिले की रायगढ तहसील में द्वितीय वैक्सीन टीकाकरण के लिए लोगों को बिना टीका लगाए ही उनका प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। इसका खुलासा आज दिनाक 29.7.2022 को आंगनबाड़ी केंद्र बोईरदादर में वैक्सीनेशन टीकाकरण शिविर लगा हुआ था मुझे पता चलने के बाद मै और मेरे 2 दोस्तों को भी साथ लेकर गया कयोंकि उन्हें भी दूसरा डोज नहीं लगा है आंगनबाड़ी केंद्र बोईरदादर पहुचने के बाद रजिस्टर मोबाइल नंबर दिया गया फिर न. डालने के बाद पता की आपको बुसटर डोज लगना हैं फिर मैने कहा की मुझे तो पहला डोज शालिनी सकूल वैक्सीनेशन टीकाकरण सेटर मे कोविड सिलड 11.7.2021 को लगी है और दुसरी डोज नहीं लगवाई है लेकिन जब मैंने certificate for covid 19 vaccination डाउनलोड किया तब मुझे पता चला की दूसरा डोज 11.2.2022 को uphc रामभाठा रायगढ मे लगा हैं और टीकाकरण सुरेश कुमार सिंह के द्वारा किया। वह अस्पताल बिल्कुल भी ना गया हो, उसे द्वितीय डोज लगवाने के लिए उसका प्रमाण पत्र जारी हो गया जिससे वह हैरान हैं और उन्हें वह डोज लगेगा या नहीं इसको लेकर असमंज की स्थिति हैं।

वहीं पीडि़त सावन राणा,आशीष यादव एम.डी.अली आदि ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी होने पर स्वास्थ्य सहित सीएमएचओ कार्यालय में इसकी जानकारी दी। लेकिन वहां से कोई भी सही जानकारी नहीं मिली। शिकायत करने पर जांच कराने की बात कही जा रही है। लोगों को कहना है कि पूरा देश जब एक महामारी से उभरने में लगा हुआ है और उससे निजात पाने के लिए वैक्सीन का सहारा लिया और इतने बड़े मामले में जब फर्जी आंकड़े विभाग द्वारा दर्शाए गए, तो आखिर यह महामारी कैसे समाप्त होगी, इसका आकल
फर्जी आंकड़ों से पूर्ण हो रहा वैक्सीनेशन अभियान, जानकर भी मौन हुआ प्रशासन.

बडा सवाल- क्या वैक्सीन के द्वितीय डोज की हो रही कालाबाजारी
संपूर्ण विश्व कोरोनावायरस से बचाव के तरीके ढूंढ रहा था, आखिरकार इसके बचाव के लिए वैक्सीन बनाई गई, युद्ध स्तर पर इसके टीकाकरण की तैयारी हुई, कई बार विभिन्न तारीखों में महा अभियान चलाकर लोगों को यह वैक्सीन लगाई गई। लेकिन अब परिणाम यह हुआ कि जब इस वैक्सीन का द्वितीय डोज लगना था तब प्रशासन ने इसमें कोताही बरती जा रही है और खुद की पीठ थपथपाने के चक्कर में फर्जी आंकड़े दर्शा कर 100 फीसदी टीकाकरण के आंकड़े दिखा दिए गए। कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने अस्पताल की सीढ़ी नहीं चढ़ी और उनकी मोबाइल पर द्वितीय डोज का प्रमाण-पत्र डाउनलोड हो गया। विभाग की इस प्रकार की कार्यशैली से प्रश्नचिन्ह खड़ा होता है कि जब यह व्यक्ति लगाई नहीं गई तो इन्हीं हिस्से की वैक्सीन को क्या बाजार में चोरी छुपे बेच दिया गया, जब प्रमाण पत्र जारी हुआ है तो वैक्सीन की खेप भी जारी हुई होगी और यदि वैक्सीन जारी नहीं हुई तो इतनी डोज किस आधार पर लगा दिए गए।


लापरवाही से मौत के मुहाने तक
ऐसे मामलों में देखा जाए तो जितनी लापरवाही प्रशासन की है, उतनी ही लापरवाही आम जनता की भी है। खुद की सेहत का ख्याल ना रखकर जो लोग वैक्सीनेशन के लिए सेंटर पर नहीं पहुंचे हैं, वह आने वाली तीसरी लहर में अपने आप को मौत के मुहाने पर खड़ा करने जा रहे हैं क्योंकि जिनका नाम फर्जी आंकड़ों में शामिल हो गया और प्रमाण-पत्र ले लिया गया है, ऐसे लोगों में एक भ्रम की स्थिति भी पैदा है कि फर्जी तरीके से जिनका प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया, क्या उनको व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जाएगी या नहीं, क्योंकि यह एक गंभीर लापरवाही है जब सारे काम को छोड़ते हुए स्वास्थ्य विभाग का अमला वैक्सीनेशन मैं प्रमुखता से कार्यरत है और बावजूद इसके इस प्रकार की लापरवाही से आने वाली तीसरी लहर से कैसे निपटेगा.

भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular