बहुजन समाज पार्टी खरसिया विधानसभा इकाई का एकदिवसीय पदाधिकारी बैठक हुआ सम्पन्न,,,,

One-day office bearer meeting of Bahujan Samaj Party Kharsia assembly unit concluded,,,,


खरसिया :-आज दिनाँक 31/07/2022 को बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में एकदिवसीय पदाधिकारी बैठक खरसिया विधानसभा के ग्राम पंचायत मौहापाली में रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बहुजन समाज पार्टी जिला रायगढ़ के जिलाध्यक्ष आयुष्मान प्रवीण सिंह मल्होत्रा उपस्थित रहे तथा विशिष्ट अतिथियो के रूप में समारूलाल खंडेलवार जिला सचिव, राजू सारथी विधानसभा प्रभारी, छोटेलाल चौहान पूर्व विधानसभा सचिव, कैलाश सिदार बीवीएफ संयोजक, बी आर दीपक वरिष्ठ नेता आदि शामिल रहे बैठक कार्यक्रम की शुरुआत बहुजन महापुरुषों के तैल चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित करके किया गया

ततपश्चात सभी वक्ताओं ने पारी पारी से बहुजन मिशन से अवगत कराने के उद्देश्य से सभा को संबोधित किये कार्यक्रम के मुख्यातिथि मल्होत्रा ने अपने वक्तव्य में केन्द्र की (एनडीए) भाजपा सरकार व राज्य की कांग्रेस सरकार के गलत नीतियों से उपजे दुष्परिणामों, देश मे बढ़ती मंहगाई, गिरते अर्थव्यवस्था,बेलगाम अन्याय-अत्याचार, देश मे व्याप्त भारी भ्रष्टाचार व बदहाल कानून व्यवस्था, किसानों को खाद की किल्लतों, अपूर्ण निर्माण कार्यों व बदहाल सड़कों पर जमकर सरकार के निकम्मेपन पर बात रख

समाज को जागरूक करने का दिशा निर्देश दिया साथ ही साथ आगामी चुनावों में संविधान के विपरीत कार्य करने वाली सरकारों को बदलकर संविधान का राज कायम करने हेतु बीएसपी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती के नेतृत्व में बीएसपी की सरकार बनाने का अपील भी किया इस बीच सर्वसम्मति से खोजराम रत्नाकर को खरसिया विधानसभा सचिव, दशरथ दास महंत को सेक्टर अध्यक्ष, राठिया को सेक्टर सचिव, जूनियर रत्नाकर को बी वी एफ सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है तथा सभी की उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ नवनियुक्त पदाधिकारियों को बसपा जिला रायगढ़ परिवार की ओर से बधाई दिया गया है

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खरसिया विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रोहनलाल भारद्वाज ने जल्द ही पोलिंग बूथों पर सदस्यता अभियान तेज करने व जागरूकता कैडर कैंप बी 1 के साथियों के सहयोग से लगाने का आश्वासन देते हुए सभी अतिथियों व पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए बैठक का समापन जय भीम भारतीय संविधान जिंदाबाद मान्यवर कांशीराम साहब अमर रहे बीएसपी जिंदाबाद बहन मायावती जिंदाबाद के गगनचुंबी नारो के साथ किया।। बैठक में शामिल कार्यकर्ताओ में प्रमुख रूप से कृष्ण कुमार सारथी , अंगदराम, बुधराम बघेल, टेकराम डेंजारे, गणेशराम, कमलराज अम्बेडकर, मंगलूराम, राजेश महंत, एस एस ठाकुर, तोरन कुमार लक्ष्मी, विजय जायसवाल, राजेन्द्र साहू, कृष्णा चौहान, तोषराम सिदार आदि संविधान समर्थक व पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular