Barmkela Regional Agharia Society held an important meeting, emphasis was laid on social convention, building construction and membership growth,,,,,
टीकाराम सहिस की रिपोर्ट :-
बरमकेला:- अखिल भारतीय अघरिया समाज बरमकेला के क्षेत्रीय कार्यकारिणी की बैठक डॉ.शक्राजीत नायक शासकीय महाविद्यालय बरमकेला में आहूत की गई थी।

बैठक में मुख्य रूप से बरमकेला में अघरिया समाज की भवन,क्षेत्रीय अघरिया सम्मेलन तथा सामाजिक संरक्षक सदस्यता में वृद्धि पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।इस दौरान सभी उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों ने अघरिया भवन की उपयोगिता व महत्व को समझते हुए भवन निर्माण की परिकल्पना को मूर्त रूप देने अविलंब भूमिपूजन कार्यक्रम हेतु तिथि निर्धारित करने का निर्णय लिया,
साथ ही उसी दिन वृहद रूप से क्षेत्रीय अघरिया सम्मेलन आयोजित करने का फैसला लिया गया है।

उक्ताशय की जानकारी बरमकेला क्षेत्रीय अघरिया समाज के प्रचार प्रसार प्रमुख विमल उर्फ विक्की नायक ने दी है।
इस बैठक में मुख्य रूप से केन्द्रीय उपाध्यक्ष रामकुमार नायक,क्षेत्रीय अध्यक्ष ताराचंद पटेल,कोषाध्यक्ष चन्द्रशेखर पटेल,मीडिया प्रभारी चूड़ामणि पटेल,मनोहर पटेल,जगतराम नायक,केदारनाथ पटेल,हेमकुंवर नायक,विमला पटेल,राजकुमार पटेल,चिंतामणी पटेल,मोहन पटेल,रामसिंह पटेल,लिंगराज पटेल,गजेन्द्र कुमार पटेल,जगतपाल पटेल,बिहारीलाल पटेल,अमरधर पटेल,झनझनराय पटेल,गंगाप्रसाद पटेल,बंशीधर पटेल,महेश नायक, प्रदीप पटेल,नरोत्तम पटेल,डोलामणी नायक एवं विमल पटेल मौजूद थे।
भ्रष्ट्राचारियो को,,,,
जब तक तोड़ेंगे नही, तब तक छोड़ेंगे नही
कलम का बादशाह✍️
