Village Kotwar was brutally beaten up by sticks, kicks, intrusions by the present Deputy Sarpanch and former Sarpanch, crime registered in Sarangarh police station,,,,,,,
सारंगढ़ :- मामला दरअसल सारंगढ़ थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कुधरी का है। बड़ी-बड़ी मुछों और शुर्ख नजर के साथ तस्वीर में दिख रहा यह शख्स भले ही आपको पहली नजर में वीरप्पन डांकू जैसा दिख रहा है, लेकिन आपको बताते चलें कि वीरप्पन डांकू जैसे मूंछ रखने वाला यह शख्स ग्राम पंचायत कुधरी का भोला भाला कोटवार लक्ष्मण दास महंत है, जिसकी आज दिनांक 17 जुलाई 2022 को सुबह के लगभग करीबन 7:00 बजे ग्राम कोटवार लक्ष्मण दास महंत अपनी कोटवारी जमीन जोकि भगत तलाब के सामने है जिस पर हल चला रहा था,तभी लगभग 8:00 बजे उन्हीं के गांव के भूतपूर्व सरपंच लकेश्वर साहू एवं वर्तमान उप सरपंच धरम लाल साहू खेत तरफ से आए और ग्राम पंचायत कुधरी कोटवार लक्ष्मण दास महंत को कहने लगे कि यह जमीन अस्पताल बनाने के लिए ग्राम पंचायत के द्वारा प्रस्ताव किया गया है, और यह भूमि शासकीय है।

इस पर तुम हल क्यों चला रहे हो, तुम अपना हल चलाना बंद करो, तभी पूर्व सरपंच एवं वर्तमान उप सरपंच को ग्राम कोटवार लक्ष्मण दास महंत ने कहा कि यह मेरी कोटवारी जमीन है और मैं इस पर हल चलाऊंगा और इसी बात को लेकर ग्राम कोटवार लक्ष्मण दास महंत और भूतपूर्व सरपंच लकेश्वर साहू, वर्तमान उप सरपंच धरम लाल साहू तीनों के बीच में कहा-सुनी, वाद विवाद बढ़ने लगा जिस पर भूतपूर्व सरपंच लकेश्वर साहू ने ग्राम कोटवार के हाथों से डंडानुमा (कोड़ा, चाबुक) को छीन कर लकेश्वर साहू के द्वारा कैसे हल चलाना बंद नहीं करेगा कहकर गंदी गंदी गाली गलौज करते हुए, जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगा

और वर्तमान उपसरपंच धरमलाल साहू के द्वारा लात, घुसों और मुक्को से ग्राम कोटवार लक्ष्मण दास महंत की बेरहमी से पिटाई की गई जिसमे ग्राम कोटवार की मारपीट के दौरान बाएं हाथ के कोहनी एवं दोनों हाथों के हथेली के ऊपरी भाग में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के दौरान हो रही लड़ाई को देखते हुए कोटवार के पुत्र पितांबर दास महंत बीच बचाव किया गया उसके पश्चात भयभीत ग्राम कोटवार लक्ष्मण दास महंत ने वर्तमान उप सरपंच धरम लाल साहू और भूतपूर्व सरपंच लकेश्वर साहू के खिलाफ घटना को अवगत कराते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर सारंगढ़ थाना ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
भ्रष्ट्राचारियो को,,,,
जब तक तोड़ेंगे नही, तब तक छोड़ेंगे नही
कलम का बादशाह✍️
