भीम आर्मी भारत एकता मिशन का 10 वें स्थापना दिवस बिहार की राजधानी पटना में मनाया गया,,,,

The 10th foundation day of Bhim Army Bharat Ekta Mission was celebrated in Patna, the capital of Bihar.

भारतवर्ष :- भीम आर्मी भारत एकता मिशन का 10 वें स्थापना दिवस बिहार की राजधानी पटना के बाबू सभागार में द्वितीय स्थापना कार्यक्रम मनाया गया।

The 10th foundation day of Bhim Army Bharat Ekta Mission was celebrated in Patna, the capital of Bihar.

भीम आर्मी का स्थापना दिवस 21 जुलाई 2015 को हुआ था, और इस दिन हर वर्ष बाबा साहब भीमराव अंबेडकर , मान्यवर कांशीराम के समर्थक 21 जुलाई को भीम आर्मी भारत एकता मिशन की स्थापना दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं

भीम आर्मी के सदस्यों का मानना है कि यह दिवस दलित समाज के हक, शिक्षा, और न्याय के लिए लड़ने की भावना को समर्पित करता है।

इस दिन भीम आर्मी के सदस्यों के द्वारा रैलियाँ, पदयात्राएँ, और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम करती है।

भीम आर्मी के चीफ चन्द्रशेखर आजाद ने X ट्विटर पर पोस्ट किया और देशवासियों को संदेश दिया कि :-

आज हम गर्व और संकल्प के साथ भीम आर्मी के दसवें स्थापना दिवस और द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन मना रहे हैं। यह केवल संगठन की एक वर्षगांठ नहीं, बल्कि बहुजन समाज के संघर्ष, आत्मसम्मान और संगठनबद्ध प्रतिरोध की एक दशक लंबी यात्रा का प्रतीक है।

भीम आर्मी उस विचार की संतान है जिसे राष्ट्रपिता ज्योतिबाफुले, छत्रपति शाहू जी महाराज व परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी ने जन्म दिया – ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो।’ हमने शिक्षा के माध्यम से शोषितों को अधिकारों का ज्ञान दिलाया, संगठन के बल पर अन्याय के खिलाफ खड़े हुए और संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष को अपना धर्म बनाया।

हमारा अधिवेशन केवल कार्यकर्ताओं की मुलाकात नहीं, यह भारत की जातिवादी व्यवस्था को चुनौती देने वाले योद्धाओं की रणनीति का मंच है। हम यहां से यह संकल्प लेते हैं कि जब तक एक भी बहुजन पर अत्याचार होता रहेगा, तब तक भीम आर्मी की मशाल जलती रहेगी।

इस अवसर पर मैं देश के युवाओं से आह्वान करता हूँ – उठो, पढ़ो, सवाल करो, और अन्याय के खिलाफ संगठित हो जाओ। यह लड़ाई सत्ता की नहीं, समानता और इंसाफ की है। हमें संसद से सड़क तक, न्यायालय से गांव की चौपाल तक हर जगह संविधान के प्रहरी बनकर खड़ा होना है।

भीम आर्मी न किसी से झुकी है, न किसी से बिकेगी ना रुकेगी – यह बहुजन समाज की सबसे मजबूत आवाज़ है। हम बाबा साहेब, मान्यवर साहब कांशीराम जी और सभी महापुरुषों के सपनों को ज़मीन पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

देश व दुनिया मे रहने वाले सभी भारतीय संविधान प्रेमियों को भीम आर्मी भारत एकता मिशन के दसवें स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई और मंगलकामनाये।

✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️भ्रष्ट्राचारियों को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular