Sarangarh-Bilaigarh; Accused Shani Kumar Khadiya arrested with 110 liters of raw Mahua liquor,,,
प्रमुख बिंदु :-
____आबकारी एक्ट की धारा- 34(2),59(क) के तहत आरोपी पर कार्यवाही,,,
____हाथ भटटी कच्ची महुआ शराब कुल 110 लीटर किमती 22000 रू0,,,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- पुलिस अधीक्षक आँजनये वार्ष्णेय, अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के द्वारा अवैध शराब बिक्री पर रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कामिल हक के कुशल मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के पुलिस स्टाफ के द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

अप0क्रं0 355/2025 धारा- 34(2),59(क) आबकारी एक्ट में दिनांक- 20.07.2025 को जरिये मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम फर्सवानी में नदी किनारे खरदरहाखार में भारी मात्रा में अवैध शराब बिक्री करने हेतु रखा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के घटना स्थल ग्राम फर्सवानी नदी किनारे खरदरहाखार पहुंच कर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये जिसमे मौके पर आरोपी शनी कुमार खड़िया निवासी फर्सवानी मिला व अन्य दो आरोपी फरार हो गये तथा जिसके कब्जे से 04 नग पीला कलर की प्लास्टिक डिब्बा 15 लीटर क्षमता वाली में भरी हुई 60 लीटर एवं नीला कलर के प्लास्टिक डिब्बा 50 लीटर क्षमता वाली में 50 लीटर हाथ भटटी कच्ची महुआ शराब कुल 110 लीटर किमती 22000 रू0 को गवाहों के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया मामला अजमानतीय होने से आरोपी शनी कुमार खड़िया विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। दो अन्य फरार आरोपी का पता तलाश किया जा रहा है
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कामिल हक, प्र0आर0 सोनसाय यादव आर0 दिलीप तेन्दुवे, सूरेन्द्र पटेल ,ज्वालासिंह बंजारे ,भुनेश्वर चन्द्रा, अमित खुंटे, ओम चंद साहू एवं समस्त थाना सारंगढ़ स्टाफ का संपूर्ण कार्यवाही में प्रमुख भूमिका रही।
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️भ्रष्ट्राचारियों को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
