सारंगढ़ का बढ़ाया मान,,, सारंगढ़ की बेटी कु.ममता विजय को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल महामहिम सुश्री अनुसुइया उइके के हाथों गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया,,,,,


श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी में प्रथम दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन,,,,,,


कु.ममता विजय ने वर्ष 2021 में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया,,,,,

सारंगढ़ :- सारंगढ़ की बेटी ममता विजय ने वर्ष 2021 में श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय  में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विषय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जो कि सारंगढ़ क्षेत्र के लिए गर्व की बात है, आपको बताते चलें कि कुमारी ममता विजय एक सामान्य परिवार से है जोकि इस कामयाबी के पीछे अपने माता पिता एवं गुरुजनों एवं समस्त परिवार को इसका श्रेय देती है।


सामान्य परिचय :-
कु.ममता विजय सारंगढ़ से महज 11 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत हिर्री की मुख्य निवासी है, उनके पिता श्री धनेश राम एक कृषक है और माता श्रीमती उमा बाई सामान्य कृषि का कार्य करते हैं। एवं आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के पश्चात भी कृषि का कार्य करते हुए अपनी बेटी को उच्च शिक्षा प्रदान कराया।


शिक्षा :-
कु. ममता विजय ने बताया कि उनकी प्राथमिक शिक्षा माता पिता की छत्रछाया में उनके गृह ग्राम हिर्री में प्राप्त किया, माध्यमिक शिक्षा कन्या शाला रायगढ़ से प्राप्त किया एवं हाई स्कूल की शिक्षा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायगढ़ से प्राप्त किया, स्नातक की शिक्षा किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रायगढ़ से प्राप्त किया। एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा ग्रहण हेतु श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी रायपुर में दाखिला लेकर कु. ममता विजय ने वर्ष 2021 में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा में स्नातकोत्तर कल डिग्री हासिल की जिसमें सारंगढ़ की बेटी कु. ममता विजय को श्री रावतपुरा यूनिवर्सिटी में 1 जुलाई शुक्रवार को प्रथम दीक्षांत समारोह में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ के राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके के हाथों स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।
कु. ममता विजय ने श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी में स्नातकोत्तर की पढ़ाई के साथ-साथ अपने योग विभाग के वरिष्ठ विभाग अध्यक्ष डा. केवलराम चक्रधारी एवं समस्त गुरुजनों से मार्ग दर्शन पाकर UGC NET – JRF की परीक्षा 2021 में उत्तीर्ण किया तथा वर्तमान में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी उत्तर प्रदेश  Ph.D (doctor of philosophy)
में अध्ययनरत है।

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में 1 जुलाई शुक्रवार को प्रथम दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। दीक्षांत समारोह में छत्तीसगढ़ प्रदेश की राज्यपाल और विश्वविद्यालय की कुलाध्यक्ष अनुसुईया उईके शामिल हुई। प्रथम दीक्षांत समारोह श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के कुलाधिपति रविशंकर महाराज जी के आशीर्वाद से विश्वविद्यालय परिसर के गोविंदा कल्याण मण्डपम में आयोजित किया गया।

इस दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, विशिष्ट अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय एवं जल शक्ति विभाग प्रहलाद सिंह पटेल उपस्थित रहे,साथ ही विशेष अतिथि विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत ,खाद्य योजना और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, भिण्ड सांसद संध्या राय, रायपुर सांसद सुनील कुमार सोनी शामिल हुए।

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय द्वारा प्रथम दीक्षांत समारोह में पद्म विभूषण डॉ. के कस्तूरीरंगन, पदम् श्री वैद्य राजेश कोटेचा, न्यायधीश (सेनानिवृत्त) अशोक भूषण, पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को मानद उपाधि प्रदान की गई।

इस कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए महामहिम राज्यपाल ने कहा की श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल होने पर मुझे अत्यधिक आनंद की अनुभूति हो रही है, निश्चित ही गुरुकुल परंपरा को आत्मसात करते हुए यह विश्वविद्यालय आधुनिक ज्ञान की तरफ अग्रसर है,अपने परिवार एवं अपने गुरुजनों का नाम रोशन करें, और साथ ही ये सत्य के मार्ग पर चलते हुए यश और प्रतिष्ठा अर्जित करें।
                श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के कुलाधिपति रविशंकर महाराज ने कहा की प्रथम दीक्षांत समारोह के अवसर पर मंच में आसीन सम्माननीय अतिथियों, विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों, उपाधियां लेने वाले और वर्तमान में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों को देख कर मन गदगद हो गया है। एक ऐसा भाव उमड़ रहा है जैसे अपने परिवार के समस्त सदस्यों को पाकर एक माँ भाव अभिभूत हो जाती है।

आपको बताते चलें  कि श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय में सत्र 2018, 2019, 2020 से 2021 में अध्यनरत विद्यार्थियों को उपाधियाँ दी गई, जिसमें 1040 उपाधि और 25 स्वर्णपदक से छात्रों को सम्मानित किया गया ।
श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. जे.के. उपाध्याय ने विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति हर्ष गौतम और कुलपति प्रो. डॉ. एस.के. सिंह कुलसचिव प्रभारी मनोज कुमार सिंह और सभी शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ के साथ उपाधि धारक छात्रों को प्रथम दीक्षांत समारोह के लिए बधाई दी एवं छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।,,,,,

भ्रष्ट्राचारियो को,,,,
जब तक तोड़ेंगे नही, तब तक छोड़ेंगे नही

कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular