पान ठेला में अवैध शराब की बिक्री, पुलिस की कार्यवाही 20 लीटर शराब जप्त,आरोपी पुलिस की हिरासत में,,,,,

सारंगढ़ :-आज दिनांक 01.07.2022 को सारंगढ़ पुलिस मुखबीर सूचना पर मधुबन पारा सारंगढ़ के अमित कुमार लहरे के पान ठेला में शराब रेड कार्रवाई किया गया है । पुलिस को सूचना मिली थी कि अमित कुमार लहरे पान ठेला में अवैध रूप से शराब की ‍बिक्री करता है । शराब रेड कार्रवाई दौरान आरोपी अमित लहरे पिता स्वर्गीय बुधराम लहरें उम्र 39 वर्ष साकिन मधुबन थाना सारंगढ़ के कब्जे से प्लास्टिक पॉलिथीन में करीब 20 लीटर महुआ शराब कीमती ₹2000को विधिवत जप्त किया गया है ।

20 लीटर शराब सहित अमित लहरें

आरोपी के विरूद्ध थाना सारंगढ़ में आबकारी एक्ट की धारा 34(2),59(क)  के तहत कार्यवाही कर आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है । शराब रेड कार्रवाई में प्रधान आरक्षक टीकाराम खटकर, आरक्षक कृष्णा महंत, कन्हैया खुंटे शामिल थे ।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,,
जब तक तोड़ेंगे नही, तब तक छोड़ेंगे नही

कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular