Land encroachment is being done by Sarpanch Pratima Vinod Malhotra in Gram Panchayat Bhadra.,,,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के नवीन स्वरूप में आते ही अनेकों भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं जिसमें अधिकारी कर्मचारी के द्वारा कई प्रकार के भ्रष्टाचार किया जा रहे हैं इसी तारतम्य में उप तहसील कोसिर के ग्राम पंचायत भदरा के सरपंच प्रतिमा विनोद मल्होत्रा एक जनप्रतिनिधि होने के बावजूद भी जनहित के बारे में सोचने के बजाय अपने ही निजी व्यक्तियों से शासकीय तालाब की भूमि पर अतिक्रमण कराया जा रहा है।

ऐसे कब्जाधारी सरपंच के ऊपर शासन प्रशासन को सख्त से सख्त कार्यवाही करनी चाहिए जो जनहित के मुद्दे को छोड़कर स्वयं के स्वार्थ में लगे हुए हैं । ऐसे ही कब्जाधारी सरपंचों की कारनामे एवं करतूत की वजह से ग्राम पंचायत में प्रगति नहीं हो पा रहा है और ऐसे कृतियों से निचले स्तर के गर्त में डूबता जा रहा है कई ग्राम पंचायत।


अब देखने वाली बात यह होगी कि समाचार प्रकाशन के पश्चात अवैध कब्जाधारी सरपंच प्रतिमा विनोद मल्होत्रा के ऊपर शासन प्रशासन के तहसीलदार एसडीम राजस्व विभाग द्वारा किस प्रकार की कार्यवाही की जाती है
भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
