Serious allegations against Engineer Vinita Khurana of District Panchayat Bilaigarh. Complaint lodged in District Collectorate Sarangarh Bilaigarh.,,
____इंजीनियर द्वारा अवैध रकम की मांग, गुंडे लेकर जान से मारने की धमकी, मां बहन को गाली गलौज जैसे आरोप,,,
सारंगढ़-बिलाईगढ़:- नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ अस्तित्व में आते ही अनेकों भ्रष्टाचार के मामले अस्तित्व में रहे हैं, इनमें सबसे ज्यादा जिले में भ्रष्टाचार का मामला पंचायत विभाग में उजागर हो रहा है जिसमें आए दिन कलेक्ट्रेट सारंगढ़ में शिकायत आ रहे हैं, चाहे वह जनपद पंचायत सारंगढ़ का मामला हो या जनपद पंचायत बिलाईगढ़ का मामला हो,या जनपद पंचायत बिलाईगढ़ का पंचायत स्तर में पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा अनेकों प्रकार के भ्रष्टाचार किये जा रहे हैं, जो कि समय के साथ-साथ उजागर हो रहा है, इस भ्रष्टाचार की शिकायत आए दिन जनपद पंचायत से लेकर जिला कलेक्ट्रेट तक में हो रही है।
ऐसे ही ताजा-तरीन मामला जनपद पंचायत बिलाईगढ़ का उजागर हुआ है जिसमें प्रार्थीगण ने डर और भय से व्याप्त होकर जिला कलेक्ट्रेट सारंगढ़-बिलाईगढ़ में शिकायत की है।

इंजीनियर विनिता खुराना के कृत्य से परेशान होकर प्रार्थी गण द्वारा जनपद स्तर पर किया गया था शिकायत,,,,
शिकायतकर्ताओं ने अपने शिकायत में यह स्पष्ट रूप से उल्लेखित किया है कि जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बछौरडीह के ग्राम साल्हेओना में इंजीनियर विनिता खुराना के द्वारा पंचायत के प्रत्येक विकास निर्माण कार्य स्वीकृत के एवज में विधि विरुद्ध अवैध रकम की मांग की जाती है और वही रकम नहीं दिए जाने पर पंचायत के कार्यों को स्वीकृत नहीं किया जाता है जिसकी शिकायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के समक्ष दिनांक 29 नवंबर 2023 को किया गया था।
शिकायत से तिलमिलाए इंजीनियर विनिता खुराना ने गुंडे लेकर रात्रि प्रार्थीगण को जान से मारने एवं अश्लील गाली गलौज किया,,,
प्रार्थीगण ने अपनी शिकायत में यह स्पष्ट किया है कि शिकायत के पश्चात तिलमिलाए इंजीनियर विनिता खुराना ने दिनांक 11 दिसंबर 2023 को रात्रि लगभग 7:30 बजे की करीबन अपने साथ तीन-चार गुंडे लेकर प्रार्थी के गांव जाकर, इंजीनियर के द्वारा मेरे खिलाफ शिकायत किए हों कहकर गुंडों सहित मां बहन को अश्लील गाली-गलौज तथा साथ लाए गुंडो से प्रार्थीगण को जान से मरवा देने की धमकी दी जिससे प्रार्थीगण अत्यंत भयभीत एवं डरे हुए हैं।
प्रार्थीगण ने इंजीनियर विनिता खुराना के विरुद्ध उचित दंडात्मक कार्यवाही की मांग की है,,,
ग्राम पंचायत बछौरडीह के प्रार्थीगण इंजीनियर विनिता खुराना के कृत्य से परेशान होकर कलेक्टर साहिबा से विनती की है कि इंजीनियर विनिता खुराना के विरुद्ध उचित कार्यवाही करते हुए उनको उनके पद से पृथक किया जाए।
प्रार्थीगण के पास विनिता खुराना के खिलाफ है सबूत,,,
दिए गए उक्त आवेदक के अनुसार इंजीनियर विनीता खुराना के द्वारा रात्रि में प्रार्थीगण के घर जाकर दिए गए धमकी एवं गाली गलौज के संबंध में रिकॉर्डिंग प्रार्थीगण के मोबाइल में मौजूद हैं जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
नवीन जिले में जनपद पंचायत के स्तर पर हो रहे कार्यों पर उठ रहा सवाल,,,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला बनने के साथ-साथ भ्रष्टाचार के मामलों में इजाफा हुआ है जिसमें प्रमुख रूप से पंचायत स्तर में भ्रष्टाचार के मामले दिन प्रतिदिन अपनी बढ़त लेते जा रहे हैं क्या भ्रष्टाचारियों पर अंकुश लगाने में शासन प्रशासन विफल हो रही है चाहे वह भ्रष्टाचार गौ गोठान को लेकर हो, शौचालय को लेकर हो, मनरेगा के कार्यों को लेकर हो, या भवन निर्माण के मामले को लेकर हो या सीसी रोड निर्माण के मामले को लेकर हो कई तरह के ऐसे भ्रष्टाचार के मामले दिन प्रतिदिन अपनी पैर पसार रहे हैं जरूरत है शासन प्रशासन की उच्च अधिकारियों को जल्दी से जल्दी इन भ्रष्टाचारियों के ऊपर कार्यवाही करें। जिससे इन भ्रष्टाचारियों के ऊपर लगाम लगाया जा सके।
देखा जाए तो नवीन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में भ्रष्ट अधिकारियों-कर्मचारी के खिलाफ एक बिगुल सी बज उठी है,,,
अब देखना यहां पर यह होगा कि प्रार्थीगण के द्वारा जिला कलेक्ट्रेट सारंगढ़ में जाकर न्याय की घंटी बजाई गई है तो न्याय प्रिय कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी के द्वारा न्याय की घंटी को कितने दिनों में सुनी जाती है और प्रार्थीगण को कितने दिनों में न्याय मिल पाता है और भ्रष्ट इंजीनियर विनिता खुराना के खिलाफ किस प्रकार की कार्यवाही की जाती है।
भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
