आक्रोशित महिलाओं के आगे आते ही बैकफुट में आया ग्राम पंचायत सरपंच सचिव,,,,,


                                        
बरमकेला से टीकाराम सहिस की रिपोर्ट :-

आनन फानन में 12 घंटे के भीतर कराईं पेयजल व्यवस्था,,,


बरमकेला:- एक दिन पहले विकासखंड मुख्यालय बरमकेला से लगे ग्राम पंचायत झनकपुर के महिलाओं ने अपने मोहल्ले वॉर्ड क्र.01 व 09 में पेयजल की भारी किल्लत को लेकर सीधे सीईओ के पास पहुंच गई और समस्या का निराकरण कराने की मांग रखी।इस पर अधिकारी मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पंचायत सचिव को चौबीस घंटे में व्यवस्था कराने के निर्देश दिए. उसके बाद पंचायत सचिव ने उच्चाधिकारी के दिशा निर्देश पर  निजी बोरपंप से पानी किराया में लेकर पेयजल आपूर्ति कराया।


   विदित हो कि ग्राम पंचायत झनकपुर के वार्ड क्रमांक 01 व 09  के मथुरा सिदार, द्रोपदी यादव, मांगमती विश्वकर्मा आदि ने अपने मोहल्ले पेयजल व्यवस्था कराने की मांग करने पहुंचे थे। इस पर सीईओ नीलाराम पटेल ने  पंचायत सचिव को पेयजल व्यवस्था कराने का निर्देश दिए गए और इस कार्रवाई की गई. पंचायत सचिव नरेश चंद्र साहू ने किसानों के बोरपंप से किराया में पानी व्यवस्था कराकर सुबह शाम दो – दो घंटे आपूर्ति ग्रामीणों को दिया जाने लगा है।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,,
जब तक तोड़ेंगे नही, तब तक छोड़ेंगे नही

कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular